तोशाम और लोहारू क्षेत्र में सूखा, ग्वार-मूंग और धान बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट
भिवानी में अगस्त के बाद बारिश न होने से 2225 एकड़ धान की फसल झुलसी। किसानों ने सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की।
भिवानी। अगस्त के बाद बारिश नहीं होने से जिले में 1423 किसानों की 2225 एकड़ धान की फसल सूख गई। धान की पौध तेज धूप और पानी की कमी से पूरी तरह झुलस चुकी है जबकि किसानों के खेतों में अब फसल के नाम पर अवशेष ही दिखाई दे रहे हैं।