द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजों के हौसले बुलंद, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

गुड़गांव के द्वारका एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर चालक द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ है। रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने से बड़ा हादसा टला।

गुड़गांव : द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार सवारों ने द्वारका एक्सप्रेसवे को स्टंटबाजी का अड्डा बना लिया है। इस बार स्टंटबाजी Fourtuner कार से की गई जिसके चालक ने पहले गाड़ी को कुछ देर तक आधा रोड बंद कर बीच एक्सप्रेसवे पर खड़ा कर दिया और कुछ देर रुकने के बाद गाड़ी को गलत दिशा में भगाना शुरू कर दिया। रोड के दूसरी तरफ मौजूद एक कार चालक ने जब यह नजारा देखा तो उसने अपनी गाड़ी को रोक लिया और पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक काले रंग की Fortuner गाड़ी द्वारका एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे पर आधा रोड बंद करके खड़ी है। कुछ देर तक गाड़ी को खड़ा करने के बाद चालक अपनी गाड़ी को वाहनों के जाने की विपरीत दिशा में मोड़ता है और तेजी से भगाने लगता है। इसके कारण सामने से आ रहे वाहन चालकों में दहशत फैल जाती है। आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहनों को दोड़ाने की अनुमति है। ऐसे में Fortuner  चालक द्वारा विपरीत दिशा में गाड़ी चलाकर न केवल अपनी बल्कि दूसरे वाहन चालकों की जिंदगी भी दाव पर लगा दी। इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए गुड़गांव पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.