नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने दी बधाई
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा के जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीतने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अंबाला में उन्हें और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
अंबाला : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो रजत पदक जीता जिसको लेकर पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। उसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को वह बधाई देते हैं। साथ ही हरविंदर कल्याण आज वंदे भारत ट्रेन से अंबाला से दिल्ली जा रहे थे यहां पर उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत कर बधाई दी।
इस मौके विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा की नीरज चोपड़ा के साथ-साथ जो भी खिलाड़ी मेडल लेकर आए हैं वह उन सभी को बधाई देते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता हैं। हरविंदर कल्याण ने कहा कि नीरज ने एक बार फिर अपने खेल से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि मेडल लाने से न केवल परिवार व समाज को खुशी होती है बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए यह गौरव की बात होती है। उन्होंने कहा वास्तव में यह बहुत खुशी की बात है। नीरज चोपड़ा व अन्य खिलाड़ी जो समय-समय पर देश के नाम को रोशन कर रहे हैं। यह एक ऐसी प्रतिभा है जो लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। वे इन सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा वे वर्तमान समय के लिए भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और राज्य सरकार भी इसको लेकर गंभीर है की खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण मिले ताकि जिन भी बच्चों में प्रतिभा है वह आगे बढ़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के नाम को रोशन करें वे फिर से उनके परिवार को समाज को बधाई देते हैं।