पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 02 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 02 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 अगस्त 2026*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 23:17 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 21:38 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बव – 11:17 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* अतिगण्ड – 22:29 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:42
*🌄सूर्यास्त-* 19:11
*🌙चन्द्रोदय-* 21:19
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 15:37 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:30 से 19:11
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण सुदी चतुर्थी 23:17 तक पश्चात् पंचमी शुरू , अंगारकी /संकट श्री गणेश चतुर्थी व्रत ,पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 21:37 से सूर्योदय तक , मंगल मिथुन राशि में 22:51 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती , श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती , श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती , रुबाई सम्राट’ कवि उदयभानु हंस जयन्ती , दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस व मित्रता दिवस (friendship Day , भारत)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी 22:56 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , श्रावण का प्रथम सोमवार व्रत , पंचक जारी , श्री नागपंचमी व्रत (मरुस्थल एवं बंगाल में) , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:01 से ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सततं यदि वैफल्यं*
*नैराश्यं चेद् भजस्व मा ।*
*तालकोद्धाटिका कुञ्जे*
*कदाचित् कुञ्चिकान्तिमा।।*
*अर्थात्👉*
_लगातार हो रही असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए। कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी ताले को खोल देती है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 अगस्त 2026 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा योग बन सकते हैं । रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा – ख़ासा मुनाफ़ा दे सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जुड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने एक बार फिर से गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1790- अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 – ब्रिटिश सरकार ने ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट’ पारित किया। इसके तहत भारत ईस्ट इंडिया कंपनी की जागीर नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह ब्रिटिश रानी का उपनिवेश बन गया।
1870 – लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरु हुआ।
1873 – क्ले स्ट्रीट हिल रेल ने सैन फ्रांसिस्को की मशहूर केबल कार प्रणाली में पहली केबल कार का संचालन शुरू किया।
1922 – चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई।
1932 – पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा खोज की गई।
1934 – जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्टर्पति के पद को रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया।
1935 – ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1970 – श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980 – इटली में बम विस्फोट में लगभग 70 से अधिक मरे और 200 घायल हुए।
1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1990 – ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
1999 – पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।
2004 – पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2008 – सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
2010- पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में लगभग 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
2010 – तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012- लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।
2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन और जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।
2019 – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने “एक देश – एक राशन कार्ड” योजना को पायलट बेसिस पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में लांच किया ।
2019 – सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं को अकेले ही विदेश जाने की अनुमति प्रदान की।
2019 – अमेरिका और रूस की ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण संधि खत्म हुई। आप मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग पढ़ रहे हैं।
2020 – राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य न्यायिक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को मंजूरी दे दी ।
2020 – स्पेस एक्स (SpaceX) के नए क्रू ड्रैगन (Crew Dragon) में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये उड़ान भरने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बॉब बेहेनकेन (Bob Behnken) और डौग हर्ले (Doug Hurley) दो महीने की यात्रा के बाद वापस आ गए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ई-रुपी’ लॉन्च किया।
2022 – पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर का मलबा बलोचिस्तान में मिला जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल समेत 6 अफसरों की मौत की पुष्टि हुई।
2022 – राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए लॉन बॉल में पहला स्वर्ण पदक देश को दिलाया।
2022 – अमेरिका ने 893 रूसी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध की घोषणा की।
2022 – अमेरिका के हवाई में 22 दिन चलने वाले बहुपक्षीय युद्धाभ्यास रिम्पैक-22 के समुद्री चरण के पूरा होने पर INS सतपुड़ा ने हवाई, USA में पर्ल हार्बर में प्रवेश किया।
2023 – गुजरात में केमिकल वाला ड्रम खोलने पर जहरीले धुएं से 4 मजदूरों की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर जी-20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 – जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 {27 जून 2023 को लोकसभा में और आज 2 अगस्त 2023} को राज्यसभा में पारित किया गया।
2023 – संसद ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया।
2023 – बीजिंग में 140 वर्षों में सबसे भारी वर्षा दर्ज की गई।
2023 – पेरू के इका रेगिस्तान से प्राप्त जीवाश्मों में संभवतः अब तक का सबसे भारी जीव पेरुसेटस कोलोसस (ब्लू व्हेल से भी भारी) पाया गया।
2024 – ओलंपिक: हॉकी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया।
2024 – शटलर लक्ष्य सेन ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
2025 – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) ने उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के प्रशिक्षण और स्वास्थ्य के लिए एक संयुक्त अनुसंधान समझौते पर हस्ताक्षर किए।
*2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1861 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1876 – पिंगलि वेंकैया का जन्म हुआ, उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन तैयार किया था (1878 का भी वर्णन)।
1877 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1922 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।
1926 – रुबाई सम्राट के रूप में लोकप्रिय हुए उदयभानु हंस हरियाणा के राज्य कवि का जन्म दायरा दीनपनाह में(अब पाकिस्तान में है) हुआ, जिनकी हिंदी रुबाइयां’ 1952 में प्रकाशित हुई थीं।
1931 – उमाकांत मालवीय – प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।
1944 – प्रकाशराव असावडी – जानेमाने भारतीय कवि, विद्वान, आलोचक तथा अनुवादक।
1948 – रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल।
1952 – भोपाल द्वारा संचालित एक अस्पताल में ह्रदय विशेषज्ञ डॉ॰ ज्ञान चतुर्वेदी व्यास सम्मान २०२२ से सम्मानित जाने-माने व्यंग्यकार।
1955 – धीरेन्द्र अग्रवाल – ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1956 – विजय रूपाणी, गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री।
1958 – अरशद अयूब, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1966- एम.वी.श्रीधर, भारतीय क्रिकेटर । मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
1970- फिलो वालेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।
1981- सिकंदर एमेलियानेंको, रूसी मिश्रित मार्शल कलाकार और मुक्केबाज।
*2 अगस्त को हुए निधन👉*
1332- डेनमार्क के राजा क्रिस्टोफर द्वितीय।
1714 – स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन हुआ।
1823- लाज़ेरे कार्नॉट, फ्रेंच गणितज्ञ, सामान्य और राजनीतिज्ञ, राष्ट्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष।
1921- एनरिको कारूसो, इतालवी संगीतकार, गायक।
1922- अलेक्जेंडर ग्राहम बेल, स्कॉटलैंड के कनाडाई इंजीनियर ने टेलीफोन का आविष्कार किया|
1923- वारेन जी हार्डिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति की कार्यालय में मृत्यु।
1930 – राय बहादुर चुणीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।
1934 – जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेनाओं के कमांडर फील्ड मार्शल हिंडबर्ग।
1979 – करण दीवान – हिंदी फिल्मों में एक भारतीय सिनेमा अभिनेता थे ।
1980- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
1988 – नित्यानंद कानूनगो बिहार के पूर्व राज्यपाल।
2009- देवेन्द्र नाथ द्वेवेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल रहे ।
2010- कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
2019 – हैदराबाद, (भाषा) तेलुगु के वरिष्ठ अभिनेता देवदास कनाकला का निधन।
2020 – उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण का 62 की उम्र में कोविड से निधन।
2021 – नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी या नेल्लीयोड वासुदेवन नंबूदिरी एक कथकली कलाकार थे।
2023 – भारतीय कला निर्देशक , प्रोडक्शन डिज़ाइनर और फ़िल्म व टेलीविज़न निर्माता नितिन चंद्रकांत देसाई (58) ने खुदकुशी की।
2023 – इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय रग्बी यूनियन खिलाड़ी पीटर-जॉन डिक्सन (79) का निधन हुआ।
2024 – आयरिश फुटबॉल मिडफील्डर टॉमी कैसिडी (73) का अल्जाइमर रोग से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पत्रकार और संस्मरणकार बारबरा होवार (89) का निधन हुआ।
2025 – तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध कॉमेडियन मदन बॉब (71) का निधन हुआ।
2025 – केरल के कन्नूर में ‘दो-रुपये वाले डॉक्टर’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.के. रैरू गोपाल (80) का निधन हुआ।
*2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती।
🌟 श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती।
🌟 श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती।
🌟 रुबाई सम्राट’ कवि उदयभानु हंस जयन्ती।
🌟 अंक दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस।
🌟 मित्रता दिवस (friendship Day , भारत)
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*