फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से ₹25 लाख के जेवरात गायब, पुलिस जांच शुरू

ओल्ड फरीदाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लॉकर से ₹25 लाख के कीमती जेवरात गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद : फरीदाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक लॉकर से 25 लाख के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद पुलिस ने मामला सामने आने के बाद शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में शिकायतकर्ता महिला सुदेश कपूर ने बताया कि उनका ओल्ड फरीदाबाद की पंजाब नेशनल बैंक में पिछले 13 साल से लॉकर है जिसमें उनके कीमती जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने पिछली बार मई 2024 में बैंक लॉकर खोल कर देखा था उसके बाद 21 जुलाई को वह दोबारा बैंक लॉकर देखने आए तो उनकी चाबी से बैंक लॉकर नहीं खुला।

पीड़िता का कहना है कि इस पर बैंक मैनेजर ने उन्हें आश्वासन दिया कि टेक्निकल दिक्कत है। इस मामले में टेक्निकल आदमी को बुलाकर आपको सूचित किया जाएगा जिससे कि आपका लॉकर खुल जाएगा। इसके बाद जब वह दोबारा बैंक गए तब भी उनकी चाभी से ताला नहीं खुला।

इसके बाद बैंक मैनेजर ने जब लॉकर खुलवाया तो अंदर का नजारा देख कर वह चौंक गये क्योंकि लॉकर में रखे उनके करीब 25 लाख के जेवरात गायब थे। इस पर बैंक मैनेजर ने उनसे कहा कि इसकी पुलिस शिकायत ना करें। वह मामले की जांच करेंगे लेकिन कई दिन बाद भी कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने मामले की पुलिस शिकायत की जिस पर पुलिस में अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का कहना है इसमें उनके पूर्वजों के जेवरात थे इसके अलावा पुराने सिक्के थे जो अब गायब है। पीड़िता ने कहा कि उन्हें अपने जेवरात वापस चाहिए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद पुलिस की पीआरओ यशपाल ने बताया कि शिकायत में 8 जेवर गायब होना बताया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.