नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गौड़ अलारिस प्रोजेक्ट लॉन्च, जानिए 5 बड़ी बातें

गौड़ ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-22डी में नया आवासीय प्रोजेक्ट 'गौड़ अलारिस' लॉन्च किया है। इसमें 1088 अपार्टमेंट्स बनाए जाएंगे। जानिए प्रोजेक्ट की 5 खास बातें।

 अगर आप दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे पर अपनी नई आवासीय परियोजना ‘गौड़ अलारिस (Gaurs Alaris)’ लॉन्च की है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब 1900 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस परियोजना से जुड़ी 5 जरूरी बातें।

1. कहां लॉन्च हुआ है प्रोजेक्ट?

गौड़ ग्रुप ने यह आवासीय परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-22डी में शुरू की है। यह प्रोजेक्ट 11.8 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा और ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है और तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट कॉरिडोर में शामिल है।

2. कितने फ्लैट बनाए जाएंगे?

कंपनी के अनुसार, ‘गौड़ अलारिस’ परियोजना में कुल 1088 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। यह प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा, जिसे आधुनिक सुविधाओं और बेहतर प्लानिंग के साथ विकसित किया जाएगा।

3. कितनी है परियोजना की वैल्यू?

गौड़ ग्रुप का अनुमान है कि इस परियोजना से करीब 1900 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। कंपनी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं की मांग लगातार बनी हुई है।

4. क्यों बढ़ रही है यमुना एक्सप्रेसवे की अहमियत?

गौड़ ग्रुप के निदेशक सार्थक गौड़ के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की वजह से आवासीय संपत्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं।

5. गौड़ ग्रुप का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है?

करीब तीन दशक पुराने गौड़ ग्रुप का दिल्ली-एनसीआर में आवासीय, वाणिज्यिक, रिटेल, शिक्षा और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों में कारोबार है। कंपनी अब तक 10 करोड़ वर्ग फुट से अधिक रियल एस्टेट का विकास कर चुकी है। इसके अलावा 75 से अधिक परियोजनाओं के तहत 75000 से ज्यादा आवासीय इकाइयां विकसित की जा चुकी हैं, जिनमें तीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप भी शामिल हैं।

क्या बोले कंपनी के चेयरमैन?

गौड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनोज गौड़ ने कहा कि प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में अच्छी डिजाइन, बेहतर प्लानिंग और लंबे समय तक मूल्य देने वाली परियोजनाओं की मांग लगातार बनी हुई है। इसी मांग को देखते हुए कंपनी ने यह नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.