प्रयागराज में बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत: UGC नियमों पर सवाल पूछने पर पार्षद ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज

प्रयागराज में बीजेपी के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान UGC नियमों पर सवाल पूछने पर कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। आरोपी पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर ही भारी विरोध और आपसी विवाद सतह पर आ गया है। प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूजीसी के इक्विटी नियमों पर सवाल पूछना एक स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि सवाल उठाने से नाराज बीजेपी पार्षद ने सरेआम कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित कार्यकर्ता रोहित तिवारी की शिकायत पर दारागंज थाने में आरोपी पार्षद के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। खास बात यह है कि खुद बीजेपी के इलाहाबाद उत्तर से विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी पार्षद के इस अंसदीय और हिंसक व्यवहार पर तीखा सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

🗣️ UGC विनियम पर सवाल: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के संबोधन के दौरान मचा हंगामा

कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और घटनाक्रम:

  • प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन: प्रयागराज के परेड ग्राउंड में रविवार को बीजेपी द्वारा एक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

  • ससवाल-जवाब का दौर: इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका और उनके एक अन्य साथी ने UGC विनियम को लेकर मंच के सामने सवाल उठाने शुरू कर दिए। उन्होंने डिप्टी सीएम से मुखातिब होते हुए आवाज लगाई, “आप हमारे बारे में कब बोलेंगे? कृपया यूजीसी के नियमों पर बोलिए।”

  • डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया: कार्यक्रम को संबोधित कर रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यवधान पर नाराजगी जताते हुए कहा, “अभी आप चुप रहो, चलो। मैं सब कुछ बोलूंगा। मैं कोई चीज बोलने से कभी नहीं पीछे हटता।” इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों व्यक्तियों को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया, लेकिन विवाद यहीं थमा नहीं।

⚖️ पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज; कार्यकर्ता ने लगाया मारपीट का आरोप

पुलिस कार्रवाई और शिकायत:

  • थप्पड़ मारने का आरोप: कार्यक्रम के बाहर निकलते ही आरोप है कि बीजेपी पार्षद विनेय मिश्रा गुस्से में आए और कार्यकर्ता रोहित तिवारी उर्फ काका को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया।

  • एफआईआर दर्ज: घटना के अगले दिन सोमवार शाम को पीड़ित रोहित तिवारी ने दारागंज पुलिस स्टेशन पहुंचकर बीजेपी पार्षद विनय मिश्रा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में आरोपी पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

🏛️ बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी की दो टूक: ‘UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का हक’

पार्टी के भीतर से उठे विरोध के सुर:

  • विधायक का कड़ा बयान: इस पूरे सनसनीखेज मामले में बीजेपी के ही वरिष्ठ विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पार्षद के व्यवहार की निंदा करते हुए लिखा कि UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है।

  • विभीषण वाली टिप्पणी: विधायक ने आगे कड़े शब्दों में लिखा कि जिन लोगों ने अपने राजनीतिक हित और नंबर बढ़ाने के लिए अपने ही समाज के लोगों पर हिंसा की है, वे यह बात अच्छी तरह समझ लें कि इतिहास में कोई भी अपने बच्चे का नाम ‘विभीषण’ नहीं रखता। इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.