पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 29 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 29 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 अप्रैल 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 19:54 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 24:16 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* कौलव – 07:21 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* हर्शण – 20:50 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:42
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 16:55
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 13:57
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 वैशाख सुदी त्रयोदशी 19:54 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , अशोक त्रिरात्र व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 24:17 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:17 से , बुध पूर्व में अस्त 06:52 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , क्षुल्लक श्री जिनेन्द्रवर्णी जी समाधि (जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी) , श्री भामाशाह जयन्ती , तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती , श्री अजीत जोगी जयन्ती , डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती , महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्दशी 21:15 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:17 तक , आद्यशंकराचार्य कैलाशगमन , श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत , बुध मेष राशि में 06:52 पर , विघ्नकारक भद्रा 21:13 से , श्री नृसिंह जयन्ती / श्री नृसिंहावतार (सायान्ह व्यापिनी चतुर्दशी में) , श्री छिन्नमस्ता जयन्ती , गुरू श्री अमरदास जयन्ती , राष्ट्रसंत श्री तुकड़ोजी महाराज जयंती।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वने रणे शत्रुजलाग्निमध्ये*
*महार्णवे पर्वतमस्तके वा ।*
*सुप्तं प्रमत्तं विषमस्थितं वा*
*रक्षन्ति पुण्यानि पुराकृतानि॥*
★(नीतिशतकम्)
*अर्थात् 👉*
_अरण्य में, रणभूमि में, शत्रु समुदाय में, जल, अग्नि, महासागर या पर्वत शिखर पर, सोते हुए, तथा उन्मत्त स्थिति में या प्रतिकूल परिस्थिति में मनुष्य के पूर्व में अर्जित पुण्य उसकी रक्षा करतें हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 अप्रैल 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी (कन्फर्म नहीं)।
1706 – सम्राट जोज़ेफ़ आई को कोलोन और बवेरिया का राजा बनाया गया।
1781 – अमेरिकी युद्ध स्वतंत्रता के दौरान फ्रैंच बेड़े टोबैगो में रह गया।
1784 – बी फ्लैट, K454 (वियना) में मोजार्ट के सोनाटा का प्रीमियर हुआ।
1805 – रुचर जेन स्चिमेल्पेनिनक को नेपोलियन द्वारा बैटवियन गणराज्य के ग्रांड पेंशनरी के रूप में नियुक्त किया गया।
1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1817 – रश-बैगोट संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1882 – दुनिया का पहला ट्रॉलीबस आपरेशन बर्लिन में शुरू किया गया।
1903 – कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1930 – ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू हुई।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1965 – पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये।
1982 – इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत।
1991 – बंगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 – अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भड़के।
1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
1997 – रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999 – बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
2008 – तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 – भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया।
2010 – भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
2011 – लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।
2019 – पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों के साथ पांच नागरिकों को किया रिहा।
2019 – श्रीलंका में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू, मुस्लिम महिलाएं नहीं पहन पाएंगी नकाब।
2019 – इंडोनेशिया में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, दर्जनों लापता।
2020 – कोरोना – केन्द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों सहित फंसे हुए लोगों के अंतर राज्यीय आवागमन की अनुमति दी।
2020 – भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की स्थापना की।
2021 – अमरीका ने काबुल दूतावास से अपने गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया।
2021 – बंगलादेश ने भारत को आपातकालीन औषधियां और उपकरण देने की पेशकश की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन और सूरत में वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट से लगभग 10 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए।
2023 – पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा व 5 लाख जुर्माना लगाया। अफजाल अंसारी को 4 साल की सज़ा हुई।
2023 – जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हुई।
2023 – सूडान से फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 365 लोग स्वदेश वापस आए।
2023 – दिल्ली में दो दिवसीय अ. भा. वेद विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।
2023 – भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार 5 महिला अधिकारियों को लड़ाकू रेजिमेंट में शामिल किया गया।
2024 – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भयानक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हुई।
2025 -पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ हाई लेवल बैठक में सेना को टारगेट, समय और तरीका तय करने की रणनीतिक स्वतंत्रता दी।
*29 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1547 – भामाशाह – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
1848 – राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार।
1867 – डॉ शंकर अबाजी भिसे – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अग्रणि आविष्कारक थे ।
1919 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक।
1936 – ज़ुबिन मेहता – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
1938 – ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं- ग्यारहवीं – बारहवीं- तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके।
1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री।
1965 – दीपिका चिखलिया भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई।
1983 – कृष्ण देवरयालु लावु – भारत की 17वीं लोकसभा के सदस्य।
*29 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1958 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
1960 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1979 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1988 – बाबू ब्रिश भान एक स्वतंत्रता सेनानी व वह पेप्सु के अंतिम मुख्यमंत्री थे।
1997 – आर. एन. मल्होत्रा – भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर।
1988 – बृष भान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे। वह पेप्सु के अंतिम मुख्यमंत्री थे।
1999- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
2000 – चिंतामणि पाणिग्रही मणिपुर के पूर्व राज्यपाल रहे।
2010 – कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
2020 – इरफ़ान ख़ान –
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता थे।
2020 – स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित हेमा भारली का निधन।
2021 – चीनी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और कोच झांग एनहुआ (48) का निधन हुआ।
2021 – ज़ुलु राष्ट्र की शासक रानी मांटफॉम्बी दलामिनी का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीत रचयिता डॉन सेबेस्की (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी माइक शैनन (83) का निधन हुआ।
2023 – सोवियत कलात्मक जिमनास्ट यूरी निकोलाइविच कोरोलीव (60) का निधन हुआ।
2024 – अफ्रीकी प्रोफ़ेशनल बॉक्सर डिंगान थोबला (57) का निधन हुआ।
*29 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 क्षुल्लक श्री जिनेन्द्रवर्णी जी समाधि (जैन , बैशाख शुक्ल त्रयोदशी)।
🌟 श्री भामाशाह जयन्ती।
🌟 तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती।
🌟 श्री अजीत जोगी जयन्ती।
🌟 डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती।
🌟 महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*