पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 02 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 02 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 सितम्बर 2026*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 06:14 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी – 28:28 तक
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 25:43 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* तैतिल – 06:14 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ध्रुव – 21:12 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 21:41
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:20 से 13:56
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी पंचमी 07:14 तक पश्चात् षष्ठी 28:28 तक , रक्षा पंचमी (उड़ीसा , पंचांग भेद से आज भी) , हलषष्ठी व्रत (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी में) पुत्रार्थियों को एवं सन्तानवती महिलाओं को यह व्रत करना चाहिए , चांद / चन्द्र / चन्दन षष्ठी व्रत (मरूस्थल में) , कपिला षष्ठी व्रत , चम्पा षष्ठी , रांधण छठ , ललही छठ् , मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में 13:16 पर , शुक्र तुला राशि में 13:47 पर , षष्ठी तिथि टूटी , विघ्नकारक भद्रा 28:27 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:43 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:43 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री बलराम / बलदाऊ जी जन्मोत्सव (हलषष्ठी) , श्री धरणीधर जयंती (धाकड समाज) , श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती , श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस , भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जन्मदिवस , आदित्य-एल 1 मिशन लॉन्च दिवस (भारत) व विश्व नारियल दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद बदी सप्तमी 26:27 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री शीतला सप्तमी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*माता शत्रुः पिता वैरी*
*येन बालो न पाठितः ।*
*न शोभते सभामध्ये*
*हंसमध्ये बको यथा ॥*
*भावार्थ👉*
जो माता-पिता अपने बच्चों को नहीं पढ़ाते वे शत्रु के सामान हैं। बुद्धिमानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति उसी प्रकार सम्मान / शोभा नहीं पाता , जिस प्रकार हंसों के बीच बगुला शोभा नहीं पाता है।
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 सितम्बर 2026 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी दोपहर बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का धार्मिक वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक धार्मिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। यात्रा योग बन रहा है। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1573 – अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।
1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।
1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन *_ऑटोमैटिक टैलर मशीन_* (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 – नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999 – भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 – मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन ।
2000 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 – विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का भपहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 – पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007 – अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 – कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2008 – भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
2019 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ जापान-भारत रक्षा मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की।
2020 – भारत – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने “मिशन कर्मयोगी” – राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी , कैबिनेट ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी व कैबिनेट ने उच्च गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जापान के बीच सहमति पत्र को मंजूरी दी।
2020 – यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी ने भारत के साथ अपनी हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च की।
2021 – भारतीय नौसेना ने बांग्लादेश को दो सचल ऑक्सीजन संयंत्र सौंपे।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने INS विक्रांत के रूप में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत का जलावतरण किया व भारतीय नौसेना के लिए नए ध्वज का भी अनावरण किया।
2022 – गुजरात के अरावली जिले में कार दुर्घटना से 6 श्रद्धालुओं की मौत व 9 घायल हुए।
2022 – अफगानिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाके से 20 लोगों की मौत व 22 घायल हुए।
2023 – आदित्य-एल1 भारत के पहले सौर मिशन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लॉन्च किया।
2024 – राजस्थान के बाड़मेर में फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश हुआ , पायलट सुरक्षित रहा।
2024 – हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक – पिकअप की टक्कर से गोगामेड़ी जा रहे सात श्रद्धालुओं की मौत हुई।
2025 – पीएम मोदी यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन किया।
*2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1885 – टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1922 – दरोगा प्रसाद राय – बिहार के 10वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1941 – साधना – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1965 – पार्थो सेन गुप्ता, भारतीय फ़िल्म निर्माता।
1971 – पवन कल्याण, भारतीय अभिनेता।
1984 – उदिता गोस्वामी, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
1988 – इशांत शर्मा, भारतीय क्रिकेटर ।
1989 – इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक।
*2 सितंबर को हुए निधन👉*
1955 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1956 – हबीब – उर – रहमान लुधियानवी मजलिस – ए – अहरार – ए – इस्लाम के संस्थापकों में से एक थे।
1976 – विष्णु सखाराम खांडेकर – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।
2016 – इस्लोम अब्दुग्’अनिएविच करिमोव उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 – इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज क्रिकेटर डेविड कैपेल (David Capel) का निधन।
2021 – पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार ( द पायोनिर, के प्रबंध-निदेशक ) चंदन मित्रा का निधन हुआ।
2021 – सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल थे।
2022 – उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय (65) का निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार, टीवी शंकरनारायण (77) का निधन हुआ।
2023 – माली के पूर्व प्रधानमंत्री सालिफ कीता (76) का निधन हुआ।
2024 – जेम्स डैरेन [एर्कोलानी], अमेरिकी अभिनेता, गायक और निर्देशक (88) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2025 – हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भण्डारी (71) का निधन हुआ।
*2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री बलराम / बलदाऊ जी जन्मोत्सव (हलषष्ठी)।
🌟 श्री धरणीधर जयंती (धाकड समाज)।
🌟 श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती।
🌟 श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जन्मदिवस।
🌟 आदित्य-एल 1 मिशन लॉन्च दिवस (भारत)।
🌟 विश्व नारियल दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*