पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 16 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 16 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 जून 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 24:55 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 16:13 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बालव – 14:42 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वृद्धि – 24:34 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 06:15
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 15:51 से 17:35
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 24:55 तक पश्चात् तृतीया शुरु , द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्षारम्भ , प्रतिपदा का क्षय , यमघण्टयोग सूर्योदय से 16:13 तक , त्रिपुष्कर योग 16:13 से 24:53 तक , वेदारम्भ में अनध्याय , चन्द्रदर्शन शुभ , मंगल कृत्तिका नक्षत्र में 09:32 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, मेला श्री भंदे बालाजी , मेला श्री शीलावन्ती (भवानी, पठानकोट) , गुरु श्री अर्जुन देव शहीदी दिवस (नानकशाही) , चौधरी ब्रह्म प्रकाश जयन्ती , श्री मिथुन चक्रवर्ती जन्म दिवस , श्री सी एस वेंकटाचारी स्मृति दिवस , आचार्य श्री प्रफुल्ल चंद्र राय स्मृति दिवस , सिंध सम्राट राजा दाहिर सिंह का बलिदान दिवस , विश्व सागर कछुआ दिवस (World Sea Turtle Day) , अन्तर्राष्ट्रीय एकता दिवस (कन्फर्म नहीं) , अंतर्राष्ट्रीय अफ्रीकी बाल दिवस व International Day of Family Remittances (IDFR)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी तृतीया 21:41 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , सायान्हव्यापिनी तृतीया में रम्भा व्रत ,  सर्वदोषनाशक रवियोग 13:37 से , हिजरी मोहर्रम एकवां माह शुरू (हिजरी सन् 1448 शुरू , मुस्लिम) , वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती (486 वीं , मितिनुसार , राज.) , मेला श्री हल्दीघाटी (राज.) , महाराजा श्री छत्रसाल जयन्ती (“विरासत महोत्सव” , ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अजीर्णे भेषजं वारि,*
*जीर्णे वारि बलप्रदम् ।*
*भोजने चामृतं वारि,*
*भोजनान्ते विषप्रदम्।।*
*भावार्थ👉*
_अपच के समय पानी पीना दवाई का कार्य करता है ।भोजन पचने के बाद पिया हुआ जल शक्ति देता है और भोजन के मध्य में पानी अमृत का कार्य करता है, परन्तु भोजन के अंत में जलपान विष के समान हानिकारक होता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 जून 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनने की उम्मीद। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी काम बनेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिल सकता है। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1606- जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया ( कन्फर्म नहीं )।
1746 – पियाकेन्ज़ा में लड़ाई: ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को हराया।
1779 – स्पेन ने अमेरिका के समर्थन में ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की।
1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1822 – डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।
1824 – ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना की गई।
1858 – प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 – ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1890 – अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन को खोला गया।
1891 – जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1903 – नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
1903 – फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1911 – IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing -Tabulating -Recording Company था।
1912 – मिसौरी में मंदी के कारण 48 लोग मरे।
1915 – ब्रिटिश महिला संस्थान की स्थापना हुई।
1924 – इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
1963 – 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
1979 – मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1983 – छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।
1992 – ‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ के नाम से प्रकाशित किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
1999 – थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने२ गए।
2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त।
2001 – पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2006 – नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2007 – सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2007 – एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
2008 – उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।
2008 – मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
2008 – प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया ।
2012 – यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
2012 – बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2012 – चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
2019 – राजस्थान की सुमन राव ने एक स्टार-स्टडेड समारोह के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता।
2019 – कोहली ने वनडे में सबसे तेज 11 हजार रन बनाए, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा।
2019 – पाकिस्तानी सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को खुफिया एजेंसी आइएसआइ का प्रमुख नियुक्त किया।
2020 – पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में (15/16 जून की रात) चीन और भारत की सेना के आमने-सामने के संघर्ष में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 सैनिकों की मौत हो गई।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोप के सबसे बडे डिजिटल और स्‍टार्टअप आयोजन वीवाटेक के 5वें संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में भाषण दिया।
2022 – भारत – बांग्लादेश द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्धाभ्यास संप्रति-X”  बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन में संपन्न हुआ।
2022 – भारत-जापान के बीच नई दिल्ली में पहली भारत – जापान वित्त वार्ता का आयोजन किया गया।
2022 – रेलवे बोर्ड का 67वां रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह मनाया गया।
2023 – पश्चिम बंगाल में हुई बमबाजी से 4 की मौत व कई घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – भारी उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक उत्तराखंड के मसूरी में संपन्न हुई।
2023 – नीति आयोग और भारत में संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार – संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सहयोग ढांचा 2023-2027 पर हस्ताक्षर किए।
2023 – युगांडा के मपोंडवे में मपोंडवे लुबिरिहा माध्यमिक विद्यालय पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में लगभग 40 छात्र मारे गए।
2024 – 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFM) में पहली बार डॉक्यूमेंट्री फिल्म बाज़ार का उद्घाटन किया गया।
2024 – 105 वर्षीय वर्जीनिया हिसलोप ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया, 83 वर्ष पहले उन्हें विश्वविद्यालय छोड़ना पड़ा था।
2025 – साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III” से नवाजा।
2025 – केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अंडमान सागर में करीब 2 लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल के विशाल संभावित भंडार की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी।

*16 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 – ए. एन. मूर्तिराव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1910 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1918 – चौधरी ब्रह्म प्रकाश भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे (कन्फर्म नहीं )।
1920 – जोस लोपेज़ पोरेटील्लो – मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
1920 – महमूद अली ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1920 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।
1931 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
1936 – अख़लाक़ मुहम्मद ख़ाँ – भारतीय कवि ।
1950 – बॉलीवुड के डिस्‍को डांसर कहे जाने वाले मिथुन दा / मिथुन चक्रवर्ती।
1956 – सुरेश कांत – प्रसिद्ध साहित्यकार।
1976 – रोहित श्रीवास्तव – भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा वैज्ञानिक।
1990 – दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री दीपिका सन्निधि।
1998 – करमन थांडी भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
1993 – राहुल चौधरी प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी।

*16 जून को हुए निधन👉*

1925 – पश्चिम बंगाल में स्वराज पार्टी के नेता व राजनीतिज्ञ चितरंजन दास ।
1944 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1999 – सी एस वेंकटाचारी – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके।
2015 – चार्ल्स कोरिया – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
2020 – स्वतंत्रता सेनानी और वयोवृद्ध पत्रकार दिनू रणदिवे का निधन।
2020 – गोवा के पूर्व मंत्री अच्युत काशीनाथ सिनाई उसगांवकर का निधन।
2021 – चंद्रशेखर वैद्य – भारतीय सिने अभिनेता थे , उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था।
2023 – अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी अल्फ्रेडो रोजस (86) का निधन हुआ।
2023 – पोलिश मूल के ब्रिटिश होलोकॉस्ट उत्तरजीवी , ओलंपियन और चैंपियन भारोत्तोलक सर बेंजामिन “बेन” हेल्फ़गोट (93) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी अभिनेता और थिएटर निर्देशक फ्रांसिस एडवर्ड पैक्सटन व्हाइटहेड (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी लंबी दूरी के धावक रॉबर्ट कीसर शूल (86)  का निधन हुआ।
2025 – तमिल भाषा के प्रसिद्ध वैज्ञानिक लेखक और उपन्यासकार नेल्लै एस. मुथु (पूर्व ISRO वैज्ञानिक) का 74 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मंगला भट्ट (62) का निधन हुआ।
2025 – हिंदी और पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री इंदिरा बिल्ली (88) का निधन हुआ।

*16 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री भंदे बालाजी।
🌟 मेला श्री शीलावन्ती (भवानी, पठानकोट)।
🌟 गुरु श्री अर्जुन देव शहीदी दिवस (नानकशाही)।
🌟 चौधरी ब्रह्म प्रकाश जयन्ती।
🌟 श्री मिथुन चक्रवर्ती जन्म दिवस।
🌟 श्री सी एस वेंकटाचारी स्मृति दिवस।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी , हरि.) द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 आचार्य श्री प्रफुल्ल चंद्र राय स्मृति दिवस।
🌟 सिंध सम्राट राजा दाहिर सिंह का बलिदान दिवस।
🌟 विश्व सागर कछुआ दिवस (World Sea Turtle Day)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय एकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय अफ्रीकी बाल दिवस।
🌟 International Day of Family Remittances (IDFR)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.