पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 14 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 14 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 जुलाई 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 15:15 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 24:10 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* नाग – 15:15 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* व्याघात – 11:57 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:32
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 18:50 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 13:53 से 17:37
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी अमावस्या 15:15 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , स्नान दान श्रद्धादि की देवपितृकार्य आषाढ़ी / भौमवती / हलहारिणी / दर्श अमावस्या , अन्वाधान , कुमारयोग 15:13 से ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , समाज सुधारक श्री गोपाल गणेश आगरकर जयन्ती , श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण जयन्ती , श्री कैलाश चंद्र जोशी जयन्ती , श्री चन्द्रभानु गुप्त जयन्ती , श्री ई.एम.एस. नंबूदरीपाद जयन्ती , शार्क जागरूकता दिवस (Shark Awareness Day) , फ्रांँस का राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल दिवस) , World Chimpanzee Day व वायु परीक्षा दिवस (Air test day , Not Confirmed)._*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ सुदी प्रतिपदा 11:53 तक पश्चात् द्वितीया प्रारम्भ , आषाढ़ मास शुक्ल पक्षारम्भ , आषाढ़ी गुप्त नवरात्र प्रारम्भ (ग्रीष्म ऋतु) , चन्द्र दर्शन शुभ , राजयोग , गुरू अस्त पश्चिम में , मूल संज्ञक नक्षत्र 21:47 से , नागा देव दिगंबर दादा वीरेंद्रपुरी जी महाराज पुण्यतिथि , “राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव” के अन्तर्गत महाकवि कालिदास जयंती के उपलक्ष्य में विशेष नाटकों का आधिकारिक आयोजन।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*माता शत्रुः पिता वैरी*
*येन बालो न पाठितः।*
*न शोभते सभामध्ये*
*हंसमध्ये बको यथा।।*
*अर्थात्👉*
_जो माता पिता अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हैं, ऐसे माँ बाप बच्चों के शत्रु के समान हैं। विद्वानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पा सकता वह हंसों के बीच एक बगुले के सामान है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 जुलाई 2026 , मंगलवार*

*आषाढ़ी देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या आज*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन अच्छा रहेगा।  राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य की योजन बनेगी। विशेष यात्रा योग प्रबल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढोतरी होगी । मित्र से मिलाप या वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रति भावनाएँ जागृत होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी लेकिन जीवन साथी की त्यागभावना से संतुष्टि मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्या आयेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार होगा। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। दैनिक कार्य में बाधाएं आयेंगी। मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। घरेलू समस्याएं आयेंगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
1536 – फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1789 – फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।
1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी।
1850 – कृत्रिम तौर पर (प्रशीतन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।
1853 – न्यूजीलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों का प्रयोंग करके मशीनगन बनाई।
1864 – अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।
1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
1914 – रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।
1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।
1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप-तस्वीरें खींची।
1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969 – अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
1979 – यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
1987 – ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।
1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
2008 – वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।
2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2014 – मिस्र की सरकार ने इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।
2019 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने खनन से जुड़े एक विवाद में फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान पर 5.976 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया।
2019 – भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की।
2019 – रूसी वैज्ञानिकों ने प्रोटॉन-एम प्रक्षेपण यान के जरिये अंतरिक्ष वेधशाला ‘स्पेक्टर-आरजी’ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया ।
2020 – असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा कि 14 जुलाई तक बाढ़ से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 जिलों का 45,40,890 किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हैं।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर किए व अमेरिका द्वारा उसे मिलने वाली तरजीह को भी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके समाप्त किया।
2020 – अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने चीनी कंपनी हुवावे को 5जी नेटवर्क बनाने को लेकर बैन किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति श्री इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के बीच टेलीफोन पर विशेष बातचीत हुई।
2021 – संयुक्त अरब अमीरात इजरायल में दूतावास खोलने वाला खाड़ी का पहला देश बना।
2022 – भारत में मंकीपॉक्स के पहले केस की पुष्टि हुई , केरल का एक व्यक्ति संक्रमित हुआ जो संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पहले I2U2 वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लिया जिसमें भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष शामिल थे।
2022 – केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने चीन की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
2022 – श्रीलंका संसद के स्पीकर ने कहा राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया।
2023 – भारत ने अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा , चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा से भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ।
2023 – मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीता ‘सूरज’ की मौत हुई।
2023 – 23वीं प्रधानमंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद की बैठक हुई।
2024 – जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (खजाना) 46 साल बाद खोला गया।
2025 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रोफेसर असीम कुमार घोष (आशिम कुमार घोष) को हरियाणा का राज्यपाल बनाए जाने की घोषणा हुई।

*14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1856 – गोपाल गणेश आगरकर – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
1900 – देशबंधु गुप्त – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।
1902 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1909 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
1920 – शंकरराव भाऊराव चव्हाण – जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
1929 – कैलाश चंद्र जोशी  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1942 – के. कालीमुत्तु – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ।
1946 – अमेरिकी अभिनेता निक बेनेडिक्ट का जन्म हुआ।
1971 – अनिल फिरोजिया
संसद सदस्य लोकसभा (भाजपा)।

*14 जुलाई को हुए निधन👉*

1896 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1975 – मदन मोहन – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
1982 – रमन विश्वनाथन एक भारतीय छाती चिकित्सक, मेडिकल माइकोलॉजिस्ट और पल्मोनोलॉजिस्ट थे।
2003 – लीला चिटनिस, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
2008 – विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
2019 – बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण ढाका के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया।
2022 – बिजनेसमैन और पंजाबी मूल के कनाडाई सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या हुई।
2022 – अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना (73) का  निधन हुआ। 1977 में शादी और 1992 में डोनाल्‍ड ट्रंप से तलाक हुआ था।
2023 – अमेरिकी अभिनेता निक बेनेडिक्ट (77) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय टीम में शामिल रहे रांची के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी प्रभाकर मिश्रा (75) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी फुटबॉल के वाइड रिसीवर जैकोबी जोन्स का 40 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – दक्षिण भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली बी. सरोजा देवी (87) का निधन हुआ।
2025 – दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह (114) का निधन पंजाब के जालंधर में उनके पैतृक गांव (ब्यास पिंड) के पास एक सड़क दुर्घटना में हुआ।

*14 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 समाज सुधारक श्री गोपाल गणेश आगरकर जयन्ती।
🔅 श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण जयन्ती।
🔅 श्री कैलाश चंद्र जोशी जयन्ती।
🔅 श्री चन्द्रभानु गुप्त जयन्ती।
🔅 श्री ई.एम.एस. नंबूदरीपाद जयन्ती।
🔅 शार्क जागरूकता दिवस (Shark Awareness Day)।
🔅 फ्रांँस का राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल दिवस)।
🔅 World Chimpanzee Day.
🔅 वायु परीक्षा दिवस (Air test day , Not Confirmed).

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.