पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 15 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 15 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜15 सितम्बर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 07:45 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 15:21 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* विष्टि – 07:45 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* एन्द्र – 12:20 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 10:00
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 15:21 से 16:54
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्थी 07:45 तक पश्चात् पंचमी शुरु , ऋषि पंचमी , गुरु पंचमी , भाई पंचमी , मध्याह्न में सप्तर्षि पूजा , हेमान्द्रिका नाग पंचमी , रक्षापंचमी (बं.) , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:21तक , विघ्नकारक भद्रा 07:45 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , नवाखाई पर्व , मेला श्री पाट 3 दिन (जम्मू-कश्मीर) , संवत्सरी महापर्व (जैन) , लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस , अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस) , संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत , अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस व विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद सुदी पंचमी 09:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*दुर्जनेन समं सख्यं*
*वैरञ्चापि न कारयेत् ।*
*उष्णो दहति चाङ्गारः*
*शीतः कृष्णायते करम् ।।*
*भावार्थ👉*
_दुर्जन के साथ मैत्री और वैर कुछ भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह दोनों स्थितियों में अनिष्ट करता है, जैसे जलते हुए अङ्गार [ कोयले ] को स्पर्श करने से वह हाथ को जलाता है और ठण्डा होने पर [ बुझे हुए को ] छूने से हाथ को काला करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 सितम्बर 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे , शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। जरूरी कार्यक्रम का हिस्सा बनोगे । रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें , सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1812 – नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
1981 – वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
2002 – न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
2003 – सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
2004 – ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
2008 – क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
2009 – बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता।
2009 – पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए ‘आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ के अध्यक्ष चुने गये।
2019 – प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में दूरदर्शन के 60वें स्थापना दिवस पर विशेष डाक टिकट और विशेष पत्रिका भी जारी की।
2020 – 15 – बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग ने 56वाँ भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम – आईटीईसी दिवस ऑनलाइन मनाया गया।
2020 – 15 – संसद ने वायुयान संशोधन विधेयक-2020 पारित किया।
2021 – ब्रिक्स देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के कर प्राधिकरणों के प्रमुखों की वर्चुअल बैठक भारत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
2021 – ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत के लिए नए त्रिपक्षीय गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की।
2021 – दक्षिण कोरिया ने स्वदेशी और पनडुब्बी से संचालित बेलिस्टिक मिसाइल- एसएलबीएम का सफलता पूर्वक परीक्षण किया।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा जोखिम को कम करने और प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा इटली के बीच समझौता-ज्ञापन को अनुमति प्रदान की।
2022 – असम सरकार और 8 जनजातीय समूहों के प्रतिनिधियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – जोआओ लौरेंको फिर से अंगोला के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन इमारत की लिफ़्ट गिरने से चार मज़दूरों की मौत व पांच मज़दूर घायल हुए।
2023 – पिछले 86 सालों से मुंबई की सड़कों पर दौड़ रहीं डबल डेकर बसें बंद हुई।
2023 – कृषि सांख्यिकी आंकड़ों के लिए एकीकृत पोर्टल www.upag.gov.in का शुभारंभ हुआ व ‘स्वच्छता ही सेवा-2023’ का शुभारम्भ हुआ।
2024 – पीएम मोदी ने झारखंड के टाटानगर में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
2024 – राजस्थान के बूंदी में जिले में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई।
2025 – पीएम मोदी ने कोलकाता में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया।
*15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
973 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1861 – मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।
1876 – शरत चंद्र चट्टोपाध्याय- भारतीय उपन्यासकार।
1905 – डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1909 – सी. एन. अन्नादुराई- तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1915 – लांस नायक करम सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक ।
1927 – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना- प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1946 – जॉकिन अर्पुथम- मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
1947 – भूपेंद्र सिंह हुड्डा – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1986 – जोशना चिनप्पा एक भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।
*15 सितंबर को हुए निधन*
1967 – डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव, आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे।
2012 – के एस सुदर्शन- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।
2019 – जाने माने बॉलीवुड संपादक संजीव दत्ता का निधन।
2020 – पूर्व बीसीसीआइ उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व अध्यक्ष हेमंतपत सिंहानिया का कानपुर में निधन हो गया।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन हुआ।
2022 – मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित तुन डॉ. एस. सैमी वेल्लू (86) का निधन हुआ।
2023 – तुर्क फुटबॉल खिलाड़ी बुरहान काहित सरगुन (94) का निधन हुआ।
2023 – कोलम्बियाई कलाकार फर्नांडो बोटेरो (91) का निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर टोनी क्रेफ्ट (78) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गायक टीटो जैक्सन (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2025 – पाइनग्रोव स्कूल की पूर्व मैट्रन व छात्रों की देखभाल और समर्पित सेवा के लिए जानी जाने वाली सिमरत कौर गरचा (49) का निधन हुआ।
*15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 नवाखाई पर्व।
🌟 मेला श्री पाट 3 दिन (जम्मू-कश्मीर)।
🌟 संवत्सरी महापर्व (जैन)।
🌟 लांस नायक करम सिंह जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म दिवस।
🌟 अभियंता / इंजीनियर दिवस भारत (मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस)।
🌟 संचायिका ( स्कूल बैंकिंग ) दिवस भारत।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस।
🌟 विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*