पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 29 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 29 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜29 सितम्बर 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 17:11 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 09:04 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* वणिज – 06:15 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्याघात – 06:12 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:12
*🌄सूर्यास्त-* 18:10
*🌙चन्द्रोदय-* 19:40
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 15:10 से 16:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन बदी तृतीया 17:11 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , तृतीया का श्राद्ध आज , भरणी श्राद्ध , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 06:14 से 17:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:04 तक , राजयोग 09:03 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से  09:04 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , पम्पकिन दिवस (कद्दू दिवस (दुनिया के कुछ हिस्सों में  आज नहीं तो 26 अक्टूबर को विशेष) , हास्य कलाकार महमूद जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस , शहरी राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य दिवस (Urban National Wildlife Refuge Day) , राष्ट्रीय वीएफडब्ल्यू दिवस (National VFW Day) , राष्ट्रीय साइलेंट ‘ई’ दिवस (National Silent E Day) , विश्व हृदय दिवस , राष्ट्रीय कॉफी दिवस (National Coffee Day) व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्थी 14:57 तक पश्चात् पंचमी शुरू , चतुर्थी का श्राद्ध आज , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:37   से सूर्योदय तक ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः  श्वः   करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव   बुद्धिमान्  ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 सितम्बर 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए।  प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल ‘डेथ स्क्वॉयड’ ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
2019 – भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप जीती।
2019 – पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।
2020 – श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।
2021 – ‘भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच नौसेना से नौसेना की बातचीत के संचालन के लिये विचारार्थ विषयों’ पर हस्ताक्षर किए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिला।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा की। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – अमरीकी न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित किया।
2023 – जिम्बाब्वे के मैशोनलैंड पश्चिम के चेगुटू में एक खदान के ढहने से 9 लोगों की मौत हुई।
2023 – सोमालिया में आत्मघाती बम हमले में लगभग 7 लोगों की हुईं।
2023 – पश्चिमी नाइजर में इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 12 सैन्यकर्मियों की मौत व सात लोग घायल हुए।
2023 – डॉ. दिनेश दास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट से लगभग 52 लोगों की मौत व करीब 50 अन्य घायल हुए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र (बीआईए) को राष्ट्र को समर्पित किया।

*29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1725 – राबर्ट क्लाइव – भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
1930 – सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।
1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ।
1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।
1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1998 – बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी वेरा लाप्को का जन्म हुआ।
1999 – दक्षिण कोरियाई गायक चोई ये-ना का जन्म हुआ।
2000 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जेडन मैकडैनियल्स का जन्म हुआ।

*29 सितंबर को हुए निधन👉*

1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
1942 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1944 – गोपाल सेन – पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2004 – बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
2017 – टॉम अल्टर – विदेशी माता-पिता की संतान औरछ भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
2020 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला (91) का निधन।
2020 – मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर (97) का चेन्नई में निधन।
2021 – बंगलादेश में रोहिंग्‍या समुदाय के प्रमुख नेता मोहिबुल्‍लाह की देर रात गोली मारकर हत्‍या की गयी।
2023 – कनाडाई शिक्षक और राजनीतिज्ञ रॉय बौद्रेउ (76) का निधन हुआ।
2023 – पेरू के व्यवसायी और राजनेता, सांसद हर्नान्डो गुएरा गार्सिया (60) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञा डायने एमिल फीनस्टीन (90) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, क्वींसलैंड विधायक नेविल हार्पर (97) का निधन हुआ।
2023 – मिस्र के समाजशास्त्री साद एडिन इब्राहिम (84) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश पॉप गायक मार्टिन ली [बार्न्स , 77] का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता रॉन एली [रोनाल्ड पियर्स , 86] का निधन हुआ।

*29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 पम्पकिन दिवस (कद्दू दिवस (दुनिया के कुछ हिस्सों में आज नहीं तो 26 अक्टूबर को विशेष)।
🌟 हास्य कलाकार महमूद जयन्ती।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस।
🌟 शहरी राष्ट्रीय वन्यजीव अभ्यारण्य दिवस (Urban National Wildlife Refuge Day)।
🌟 राष्ट्रीय वीएफडब्ल्यू दिवस (National VFW Day)।
🌟 राष्ट्रीय साइलेंट ‘ई’ दिवस (National Silent E Day)।
🌟 विश्व हृदय दिवस।
🌟 राष्ट्रीय कॉफी दिवस (National Coffee Day)।
🌟 सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.