पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 28 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 जून 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 27:09 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 25:10 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* गर – 13:58 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुभ – 13:29 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 18:19
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 25:10 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 27:09 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , चंपक चतुर्दशी (बंगाल) , दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम (गुजरात) , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:09 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:09 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 27:07 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री ज्ञानेश्वरमौलि चकरवाड़ीकर पुण्य तिथि – चकरवाड़ी (केज , पिंजरा) , मेला मां शूलिनी (सोलन) , गरीब दिवस ( श्री पी.वी. नरसिंह राव जयन्ती) , श्री प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस स्मृति दिवस व अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा पूर्णरात्रि , स्नाान दान व्रतादि की ज्येष्ठी पूर्णिमा , दाक्षिणात्यों का वट सावित्री व्रत पूर्ण (पूर्णिमा पक्ष , गुजरात) , श्रीसत्यनारायण व्रत , अब्द साध्य व्रत , अयन करिदिन , मन्वादि , ज्येष्ठी योग , बिल्व त्रिरात्र , जलयात्रा , देव स्नान पूर्ण , देव स्नान पूर्णिमा (बंगाल , उड़ीसा) , वट सावित्री का पारण , बुध (वक्री) 23:04 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:04 तक , विघ्नकारक भद्रा 16:18 तक , श्री अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ , संत कबीर दास जयन्ती (628वीं ,  ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) , सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा) व मेला श्री शुद्ध महादेव (ऊधमपुर , जम्मू – कश्मीर)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सकृदुच्चरितं येन*
*हरिरित्यक्षरद्वयम् ।*
*बद्ध: परिकरस्तेन*
*मोक्षाय गमनं प्रति।।*
*अर्थात्👉*
_मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी है। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 जून 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की थकान रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1748 – एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1820 – टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।
1838 – ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।
1846 – एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट हासिल किया।
1883 – इटली के मिलान में पहला यूरोपीय केंद्रीय बिजली पावर स्टेशन का उद्घाटन किया गया।
1884 – महिलाओं के अधिकार के लिए नार्वे एसोसिएशन की स्थापना की गयी।
1895 – अल सल्वाडोर, होंडुरास और निकारागुआ मध्य अमेरिकी यूनियन का गठन किया गया।
1919 – वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।
1926 – गोतलिब डेमलर और कार्ल बेंज ने कंपनियों को मिलाकर मर्सिडीज-बेंज की स्थापना की।
1932 – इंग्लैंड ने लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती थी। इसमें दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने पदार्पण किया था।
1941 – जर्मनी और रोमानिया के सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों को हत्या कर दी।
1941 – जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।
1952 – दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को पहली बार जेल में डाला गया।
1965 – पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड (Intelsat I) ने कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।
1976 – अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला का प्रवेश हुआ।
1981 – ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।
1981 – चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
1999 – रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
2003 – इस्रायल – फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
2004 – अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
2005 – रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2008 – बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
2008 – वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30% की अन्तरिम राहत देने की सिफ़ारिश की।
2008 – लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
2010 – हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर ज़िले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।
2012 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 घायल हो गये।
2019 – संयुक्त राज्य अमेरिका में एक बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर फर्म ओरेकल ने एक नया उपकरण पेश किया जो छोटे और मध्यम आकार के बैंकों को धोखाधड़ी से निपटने में मदद करेगा।
2019 – शरद कुमार सराफ को भारतीय निर्यात महासंघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2020 – अफ्रीकी देश मलावी के नए राष्ट्रपति के रूप में लजारुस चकवेरा का शपथ ग्रहण हुआ।
2021 –  डीआरडीओ ने ओडिशा के बालेश्वर तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अत्याधुनिक नई पीढ़ी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि पी का सफल परीक्षण किया।
2021 – स्वीडन के प्रधान मंत्री स्टीफन लोफवेन (Stefan Lofven) ने संसद में विश्वास मत हारने के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की।
2021 – पूर्वी सीरिया में अमरीका के हवाई हमलों में ईरान समर्थित पांच लड़ाके मारे गए।
2021 – स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप चरण 3 में स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया।
2021 – सिरमौर के पशोग में पिकअप वैन खाई में गिरने से10 की मौत और दो घायल हुए।
2022 – अमरीका में बेकार पड़ी एक लॉरी में 50 शव पाये गए।
2022 – न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई।
2022 – प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बैठक संपन्न हुई।
2022 – स्वदेश में विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का DRDO और भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2022 – भारतीय सेना और रक्षा लेखा विभाग के बीच चौथा सिनर्जी सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
2023 – त्रिपुरा में जगन्नाथ रथ यात्रा में रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 7 की मौत व18 लोग झुलस गए।
2023 – राजस्थान में ट्रक हादसे में 12 मवेशियों समेत पांच लोग ज़िंदा जले।
2023 – एमपी के दतिया जिले में मजदूरों से भरा पुल से गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत की अन्य घायल हुए।
2024 – कर्नाटक के ब्यादगी तालुक में एक मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2025 – पाकिस्तान में विस्फोटक से लदे वाहन ने सैन्य काफिले को टक्कर मारने से 16 सैनिकों की मौत और 25 घायल हुए।
2025 – बिहार ने रचा इतिहास : भारत में पहली बार निकाय चुनाव में लोगों ने मोबाइल से वोट डाला।

*28 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1712 – फ्रांसिसी विचारक जॉन जैक रूसो का जन्म हुआ।
1873 – जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ, उन्होंने सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज की।
1883 – शिवप्रसाद गुप्त – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1921 – नरसिंह राव पी. वी. – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
1960 – प्रहलाद सिंह पटेल – भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद।
1976 – जसपाल राणा – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज।
1990 – जैस्मिन भसीन एक भारतीय अभिनेत्री हैं।
1995 – मरियप्पन थंगावेलु – दक्षिण भारतीय ऊँची कूद के खिलाड़ी।

*28 जून को हुए निधन👉*

1972 – पी. सी. महालनोबिस – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।
1999 – कैप्टन नीकेझाकू – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी थे।
2007 – जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।
2012 – अमर गोस्वामी – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
2019 – एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जयग, नोआखली, बांग्लादेश में गाँधी आश्रम ट्रस्ट की सचिव झरना धारा चौधरी का ढाका में निधन हुआ।
2019 – लोकप्रिय तेलुगू लेखिका और 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अब्बूरी छाया देवी का निधन हो गया।
2020 – दिग्गज कन्नड़ लेखक गीता नागभूषण का निधन।
2022 – ओलिंपिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का जालंधर में निधन हुआ।
2022 – भारतीय मूल के एक आयरिश अरबपति, कंस्ट्रक्शन टाइकून और शापूरजी पालोनजी समूह के अध्यक्ष रहे पालोनजी शापूरजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ।
2023 – पूर्व अमेरिकी सीनेटर लोवेल वेकर (92) का निधन हुआ।
2025 – ISIS से जुड़े मामलों में आरोपी साक़िब नाचन का दिल्ली में निधन हुआ।

*28 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री ज्ञानेश्वरमौलि चकरवाड़ीकर पुण्य तिथि – चकरवाड़ी (केज , पिंजरा)।
🌟 मेला मां शूलिनी (सोलन)।
🌟 गरीब दिवस ( श्री पी.वी. नरसिंह राव जयन्ती)।
🌟 श्री प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.