पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 25 जुलाई 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 25 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 25 जुलाई 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 जुलाई 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 11:36 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* विष्टि – 11:36 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* ब्रह्म – 21:08 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:38
*🌄सूर्यास्त-* 19:16
*🌙चन्द्रोदय-* 16:15
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 09:02 से 10:45
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आषाढ़ सुदी एकादशी 11:36 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , श्री हरिशयनी / देवशयनी आषाढ़ी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , रवि नारायण एकादशी (उड़ीसा ) , श्री श्यामबाबा जागरण , श्री विष्णु-शयनोत्सव , चातुर्मास्य व्रतारम्भ , चातुर्मास्य व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ , रात्रि में विष्णु पूजा , शाक त्याग व्रतारम्भ , गोपदम व्रत का उद्यापन , हरिवासर का अभाव है , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 04:37 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:29 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:35 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री विष्णु शयनोत्सव , पंढरपुर यात्रा , मुनि श्री शिवसागर महाराज मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी) , दादा श्री जिनदत्तसूरि पुण्यतिथि (जैन , आषाढ़ एकादशी) , मेला श्री हरिप्रयाग (बनी , जम्मू-कश्मीर) , दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म दिवस , श्री गोविंद नारायण सिंह जयन्ती , श्री गणेश वासुदेव जोशी स्मृति दिवस , श्री गोदावरीश मिश्र स्मृति दिवस , विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day) व बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी द्वादशी 14:00 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्री वामन द्वादशी , प्रदोष व्रत, शनि वक्री 25:25 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्रावणे वर्जयेच्छाकम् (श्रावण में शाक (हरी पत्तेदार सब्जियां) का त्याग करना चाहिए) व कारगिल विजय दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अन्नदाता भयत्राता*
*यश्च विद्याप्रदायकः ।*
*जनिता चोपनेता च*
*पञ्चैते पितरः स्मृताः॥*
*अर्थात् 👉*
_अन्नदाता, डर से बचाने वाला, विद्या देने वाला, जन्म देने वाला और जनेऊ संस्कार देने वाला – मनुष्य के ये पाँच पिता स्मृति ग्रंथों में बताए गए हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*25 जुलाई 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की। परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1722 – फादर्स रैली वार (1722-25) मेन और मैसाचुसेट्स सीमा के साथ आरम्भ हुआ।
1759 – 7 साल युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने फ्रेंच से फोर्ट नीयाग्रा पर कब्जा कर लिया।
1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई।
1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को मात दी।
1837 – इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1909 – बार्सिलोना शहर में श्रमिकों ने विद्रोह आरम्भ किया।
1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये।
1957 – कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय ओंटारियो शहर में स्थापित किया गया।
1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स 5 का प्रक्षेपण किया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।
1978 – दुनिया की पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्महैम शहर में हुआ।
1982 – जैल सिंह देश के 7वें राष्ट्रपति बने।
1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।
1992 – एस. डी. शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।
1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया।
1994 – जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये और 46 बर्षों से चल रहे युद्ध की समाप्ति हुई।
1994 – चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।
2000 – एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 113 लोगों की मौत हुई।
2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
2017 – गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।
2019 – ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के तीन नेताओं को अपनी कैबिनेट में शामिल किया।
2019 – स्कैलफुट घोंघा (सी पैंगोलिन) – क्राइसोमालोन स्क्वैम्फरम गहरे समुद्र के खनन के कारण लुप्तप्राय प्रजातियों में पहली प्रजाति बन गई।
2020 – भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटों में फिर करीब 49 हजार मरीज बढ़े।
2021 – तेलंगाना के काकतीय रुद्रेश्वर – रामप्पा मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया ।
2021 – हिमाचल के किन्नौर में भू-स्खलन के बाद पुल टूटने से दिल्ली-NCR के 9 पर्यटकों की मौत 3 घायल हुए।
2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
2022 – श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारत देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (मैं ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ)।
2022 – उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की भीषण भिड़ंत में 8 यात्रियों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।
2022 – मीडिया ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की कि म्यांमा में सैन्य अधिकारियों ने लोकतंत्र समर्थक 4 कार्यकर्ताओं को आतंकवादियों को मदद करने के आरोप में फांसी दी।
2022 – श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति कार्यालय फिर खुल गया।
2022 – भारत और बांग्लादेश में वीजा प्रक्रिया और सरल बनाने पर सहमति बनी।
2022 – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी से भारतीय मूल के 2 लोगों समेत कई की मौत हुई।
2022 – शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबा को कुवैत के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
2023 – एस फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सदस्य बनीं।
2023 – श्री अमित शाह ने लोक सभा में बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 पर चर्चा का जवाब दिया व विधेयक को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।
2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एम्मेट टिल और मैमी टिल-मोबले राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2023 – UAE के विदेश व्यापार मंत्री डॉ थानी अल जायोदी को डब्ल्यूटीओ के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
2024 – हरियाणा के फरीदाबाद में 2.4की तीव्रता का भूकंप दो आया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2025 – राजस्थान में झालावाड़ जिले के पिपलोदी स्कूल की छत गिरने से 7 स्कूली बच्चों की मौत व 28 अन्य घायल हुए।
2025 – भारत ने ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
*25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1894- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक।
1920 – गोविंद नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1922 – श्यामाचरण दुबे – भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार।
1929 – सोमनाथ चटर्जी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
1956 – फ्रांसिस अर्नोल्ड एक अमेरिकी वैज्ञानिक और इंजीनियर।
1966 – हरसिमरत कौर बादल – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा।
*25 जुलाई को हुए निधन👉*
1880 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1956 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1981 – मन मोहन सूरी एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर व सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर के निदेशक थे।
2012 – समाजसेवी चौधरी हरमोहन सिंह यादव , यादव समुदाय के कद्दावर नेता थे (शौर्य चक्र से सम्मानित)।
2012 – बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
2020 – अमेरिकी अभिनेता और मार्शल आर्ट्स कलाकार जॉन सेक्सन (83) का निधन हुआ।
2022 – उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेविड ट्रिंबल (77) का निधन हुआ।
2023 – पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भाजपा के विधायक बिष्णु पद रे (61) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पटकथा लेखक बो गोल्डमन (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पटकथा लेखक जूलियन बैरी (92) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी जॉन क्रिस्टोफर लुजैक जूनियर (98) का निधन हुआ।
2023 – वरिष्ठ पत्रकार – लेखक शिरीष काणेकर (80) का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी पॉप गायक और संगीतकार पास्कल डेनेल (80) का निधन हुआ।
2025 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ (कृष्णा घाटी) क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट से अग्निवीर ललित कुमार (20वर्ष) शहीद हुए।
*25 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री विष्णु शयनोत्सव।
🌟 पंढरपुर यात्रा।
🌟 मुनि श्री शिवसागर महाराज मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी)।
🌟 दादा श्री जिनदत्तसूरि पुण्यतिथि (जैन , आषाढ़ एकादशी)।
🌟 मेला श्री हरिप्रयाग (बनी , जम्मू-कश्मीर)।
🌟 दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म दिवस।
🌟 श्री गोविंद नारायण सिंह जयन्ती।
🌟 श्री गणेश वासुदेव जोशी स्मृति दिवस।
🌟 श्री गोदावरीश मिश्र स्मृति दिवस।
🌟 विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day)।
🌟 बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*