पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 29 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 29 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 अगस्त 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 09:58 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 27:43 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* कौलव – 09:58 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सुकर्मा – 06:36 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:57
*🌄सूर्यास्त-* 18:46
*🌙चन्द्रोदय-* 19:22
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 21:38 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 09:09 से 10:45
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-*

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी प्रतिपदा 09:58 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , भाद्रपद मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ ,भाद्रपद मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , अशून्य शयन द्वितीया व्रत (कल भी) , पंचक जारी , दधि त्याग व्रत प्रारम्भ (भाद्रपद मास में दधित्याग करना चाहिए , मट्ठा का निषेध नहीं है) , गायत्री पुरश्चरण प्रारम्भ , गायत्री जपम् , अश्वत्थ मारुती पूजन , कज्जलियां (म.प्र.) , श्री नीलकण्ठेश्वर यात्रा प्रारम्भ , त्रिपुष्कर योग 09:57 से  27:43 तक , बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 12:58 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , पावन पर्व भुजरिया – कजलियाँ (म.प्र.) , मेला श्री गोगामेड़ी प्रारम्भ (राज.) , श्री केशब चंद्र गोगोई जयन्ती , राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस) , श्री बनारसी दास गुप्ता – (हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री) पुण्य तिथि , श्री के. राधाकृष्णन जयन्ती (वैज्ञानिक) , तेलुगू भाषा दिवस (श्री गिडुगू वेंकट राममूर्ति जयन्ती) , श्री रामकृष्ण हेगडे जयन्ती व परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वितीया 09:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , पंचक जारी , बृहद् गौरी व्रत , कर्नाटके (डोली) , तीजड़ी (सिन्धी) , सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 27/59 पर। सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 27:45 तक , विघ्नकारक भद्रा 21:15 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:45 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आस्ते  भग  आसीनस्यो-*
*र्ध्वस्तिष्ठति   तिष्ठतः  ।*
*शेते निपद्यमानस्य चराति*
*चरतो   भगश्चरैवेति  ॥* *भावार्थ👉*
_जो मनुष्य बैठा रहता है, उसका सौभाग्य (भग) भी रुका रहता है । जो उठ खड़ा होता है उसका सौभाग्य भी उसी प्रकार उठता है । जो पड़ा या लेटा रहता है उसका सौभाग्य भी सो जाता है । और जो विचरण में लगता है उसका सौभाग्य भी चलने लगता है। इसलिए तुम विचरण ही करते रहो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 अगस्त 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दान – धर्म में नियत रहेगी। दिनभर व्यस्त महसूस करोगे। यात्रा योग। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया ।
1728 –  न्यूक्ल शहर को ग्रीनलैंड में रॉयल गवर्नर क्लॉस पार्स द्वारा फोर्ट गेट-हब के रूप में स्थापित किया गया।
1742 – एडमंड होल ने कार्ड गेम ह्विस्ट पर अपने “लघु ग्रंथ” को प्रकाशित किया।
1756 –  पर्शिया की फ्रेडरिक द्वितीय सक्सोनी पर हमला महाद्वीप पर सात वर्षों के युद्ध की शुरुआत की।
1797 –  ट्रैनेंट के नरसंहार: ब्रिटिश सैनिकों ने स्कॉटलैंड के ट्रॅनेंट में मिलिशिया में लागू भर्ती के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर हमला किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई।
1825 – पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1831 – ब्रिटेन के माइकल फराडे ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर का प्रदर्शन किया।
1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1842 – अफ़ीम युद्ध समाप्त।
1898 – गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 – न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941 – रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 – ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1949 – सोवियम संघ ने पहले परमाणु बम का परीक्षण किया।
1953 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 – चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।
1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
1999 – बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2000 – न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 – पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे।
2001 – जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण हुुआ।
2002 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।
2003 – कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।
2003 – इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।
2004 – एथेंस ओलम्पिक का समापन।
2008 – तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।
2008 – झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।
2012 – चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
2019 – ताज देश का पहला बेबी केयर एवं फीडिंग रूम (शिशु देखभाल एवं स्तनपान कक्ष) की सुविधा वाला स्मारक बना।
2019 – पूर्व मानवाधिकार वकील लियोनेल आइजिमिया ने प्रशांत राष्ट्र नाउरू के राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी डेविड एडेनग को 12-6 मतों से हराकर जीत हासिल की।
2019 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम “गजनवी” मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 – देश को फिट रखने के लिए पीएम मोदी ने शुरू किया ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, नारा दिया- ‘मैं फिट तो इंडिया फिट’।
2019 – अमेरिका ने ‘भविष्य के युद्ध क्षेत्र’ अंतरिक्ष में अपने हितों की रक्षा करने के लिए अंतरिक्ष कमान की स्थापना की।
2020 – पुरस्कारों की पहली वर्चुअल प्रस्तुति में, राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार, 2020 प्रदान किये।
2021 – भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रचते हुए भारत के लिए टेबल टेनिस में अब तक का पहला पदक जीता।
2021 – खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।
2022 – शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद इराक में हिंसा में मुक्तदा अल-सद्र के हजारों समर्थक राष्ट्रपति भवन में घुसे, सुरक्षा बलों की फायरिंग में 20 की मौत, 300 घायल हुए।
2022 – नीदरलैंड की महामहिम रानी मैक्सिमा ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
2023 – श्री नितिन गडकरी ने टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस कार का 100% इथेनॉल से चलने वाला वर्शन लॉन्च किया।
2023 – चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की।
2023 –  चीन ने अपने नक्से में अरुणाचल , अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया।
2023 – भारत और न्यूजीलैंड ने नागर विमानन में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारतीय सेना की टुकड़ी मिस्र में आयोजित होने वाले ब्राइट स्टार-23 अभ्यास के लिए रवाना हुई।
2024 – टाइफून शानशान तूफान ने जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू पर दस्तक दी, जिससे भारी बारिश, तेज हवाएँ और भूस्खलन हुआ।
2025 – हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड से 11 मौतें हुई , उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग सहित 4 जिलों में बादल फटने से 5 की जान गई व 3 लापता हुए।
2025 – थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा को वहां की संवैधानिक अदालत ने पद से हटाया।

*29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1880 – एम. एस. अणे संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
1887 – जीवराज मेहता – भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।
1905 – इलाहाबाद में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ। इन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया और टीम को स्वर्ण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
1923 – फिल्म गांधी के लिए आॅस्कर जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का जन्म हुआ।
1925 – केशब चंद्र गोगोई
असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
1926 – गोलप बोर्बोरा – भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
1926 – रामकृष्ण हेगडे – भारत के राजनेता थे जो तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे।
1949 – के. राधाकृष्णन – भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।
1958 – मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन का जन्म हुआ।
1968 – मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
1980 – माधव श्रीहरि अणे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

*29 अगस्त को हुए निधन👉*

1931 – जदोनांग एक युवा रोगमई नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन किया।
1952 – सिस्टर यूप्रासिआ – भारतीय ईसाई महिला संत।
1956 – मलिक ग़ुलाम मोहम्मद – पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
1976 – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक ,महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बांग्लादेश के ढाका में निधन हुआ।
1994 – प्रसिद्ध बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ।
1999 – मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
1999 – मेजर सुधीर कुमार वालिया, एसी, एडीसी, एसएम और बार, भारतीय सेना में एक अधिकारी थे
2007 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
2019 – समाजवादी नेता और पालघर के पूर्व विधायक नवनीतभाई शाह का निधन । मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2021 – बुद्धदेव गुहा बांग्ला भाषा के जाने माने कथाकार।
2023 – फिलीपीन पत्रकार माइक इंरिक्वेज़ (71) का निधन हुआ।
2023 – उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी वाल्डेमर विक्टोरिनो (71) का निधन हुआ।
2024 – पुर्तगाली फुटबॉल लेफ्ट-बैक और मैनेजर एडोल्फो कैलिस्टो (80) का निधन हुआ।
2025 – भारतीय कलीसिया और ईसाई छात्र आंदोलनों के पूर्व राष्ट्रीय निदेशक फादर विंसेंट फ्रांसिस मोंटेइरो (71) का निधन हुआ।

*29 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 पावन पर्व भुजरिया – कजलियाँ (म.प्र.)।
🌟 मेला श्री गोगामेड़ी प्रारम्भ (राज.)।
🌟 श्री केशब चंद्र गोगोई जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)।
🌟 श्री बनारसी दास गुप्ता – (हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री) पुण्य तिथि।
🌟 श्री के. राधाकृष्णन जयन्ती (वैज्ञानिक)।
🌟 तेलुगू भाषा दिवस (श्री गिडुगू वेंकट राममूर्ति जयन्ती)।
🌟 श्री रामकृष्ण हेगडे जयन्ती।
🌟 परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.