पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 26 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 26 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 जून 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 22:25 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 19:16 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बव. – 09:17 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सिद्ध – 11:38 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 16:30
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 12:34 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 10:39 से 12:23
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी द्वादशी 22:25 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , श्रीश्यामबाबा द्वादशी , चम्पक द्वादशी (बंगाल) , द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 19:16 से सूर्योदय तक , राजयोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज जयंती (तिथि के अनुसार) , भगवान सुपार्श्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी) , मोहर्रम (ताजिया) , राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की 152वीं जयंती , सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती (कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 27 जून का भी वर्णन है) , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण / अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक) दिवस , नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस अथवा विश्व ड्रग दिवस , अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस , मेडागास्कर राष्ट्रीय / स्वतंत्रता दिवस , व अत्याचारों / यातनाओं के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day in Support of Victims of Torture)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी 24:46 तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , शनि प्रदोष व्रत , दक्षिणात्यों का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , दाक्षिणात्यों के वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम (पूर्णिमा पक्ष , गुजरात) , बड़ा महादेव पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:12 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:11 से , शिवराज शक ३५३ प्रारंभ , शिवराज्याभिषेकोत्सव दिन व बैंक अवकाश (चौथा शनिवार / Fourth Saturday)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सत्यं माता पिता ज्ञानं*
*धर्मो भ्राता दया स्वसा।*
*शान्तिः पत्नी क्षमा पुत्रः*
*षडेते मम बान्धवाः ।।*
★(चाणक्यनीति – 12/11)
*भावार्थ👉*
_सत्य मेरी मां है। ज्ञान मेरा पिता है। धर्म मेरा भाई है। दया मेरी बहन है। शांति मेरी पत्नी है। क्षमा मेरे पुत्र के समान है। यह छ: मेरे सबसे प्रिय बन्धु-बांधव हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 जून 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर पर या काम पर आपसे की गयी मांगो को लेकर थकावट महसूस कर सकते हैं। खरीददारी कर सकते हैं। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इससे आप आशावादी रहेंगे एवं संसाधनों तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। आप अपनी भावनाएं स्पष्ट रुप से व्यक्त कर पाएंगे। काम के लिये योजना बनानी होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा व सहयोग करोगे। स्वाथ्य में सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आपको कुछ नया खोजने में मदद करेगा। आपकी रचनात्मक खोज आपको प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी।
यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन आपके अनुसार होगा । रोजगार में वृद्धि होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बढ़िया रहेगा ।योजना सफल व फलीभूत होंगी।आप उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो रचनात्मक विचारों के प्रति खुले हैं और उनका स्वागत करते हैं। यह आपको ऐसे लोगों के माध्यम से कोई नया कार्य प्राप्त करने के लिए सहायता करेगा। यह आपका स्थिर भविष्य सुनिश्चित करेगा।आप अपने रिश्तेदारी में वफ़ादार एवं प्रतिबद्ध होने के कारण दूसरे लोग आप पर निर्भर रहते है और आपसे मदद की अपेक्षा रखते है। ऐसा करते वक्त आप अपने विवेक में रहते है।थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । बच्चों को समय देने व सकारात्मक सोचने पर बल दें। भावनात्मक रुप से आपका समय सही होने मे थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। विश्राम को बढ़ावा दें। बाहर का खाना कम खाएँ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शुभ रहेगा । शुभ समाचार प्राप्त होगा । नैतिक कार्यों में ऊर्जा का संचार और बढ़ेगा ।आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। धर्म के कार्यों को बढ़ावा दें लाभ निश्चित है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपको अपने प्रेमी से प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आज आपके तार्किक विचार मार्गदर्शक साबित होंगे। उन पर पूरी तरह से विश्वास करें क्योंकि वे कभी गलत नही हो सकते। और आज इससे आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। आँखे बंद करके सब पर विश्वास न करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मनो अनुकूल रहेगा ।बुद्धि जीवी होने के साथ साथ आप फैसला जल्दी लेने मे सक्षम हैं। आपकी विश्लेषण एवं नयी कल्पनाये अमल में लाने की क्षमता आपको काफी मदद करेगी। आप अपनी परियोजनायें समय से पूर्व खत्म करने में कामयाब होंगे।आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा । कभी भी देरी नहीं है। व्यस्तता के चक्कर में धार्मिक कार्यों को अनदेखा न करें । समय निकालकर प्रभु ध्यान लगाएं लाभ निश्चित है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मानसिक उलझन से बाहर निकले तो सकारात्मकता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। कोई उचित और सूचित निर्णय करने में घर वालों पर भरोसा रखें।आज आप अपने निकट के किसी व्यक्ति कि गलती को माफ करने का हक अपने पास रखते हैं । इससे आप उनके और निकट हो जाएँगे। जीवनसाथी की महत्ता को समझे और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। आपके प्रेम संबंधों को गलतफहमी से दूर रखें । आप अपने प्रेमी को कुछ भी बोलें उसके प्रति बहुत सकारात्मक रहें। अनजान पर जल्दी विश्वास न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सब कुछ मनोरंजन नहीं है इसको जाने। यद्यपि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों के साथ को पसंद कर सकते हैं, आज आप स्वयं के स्वप्न संसार में हो सकते हैं। आप अकेलेपन की भी तलाश कर सकते हैं और स्वयं से खुश रह सकते हैं। व्यस्त कार्य सूची पिताओं को उनके परिवार और उनके प्रति उत्तरदायित्वों से दूर रख सकती हैं। परिवार को समय दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री *हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया।
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1718 – रूस के त्सारेविच अलेक्सी पेट्रोविच पीटर के महान बेटे को उसके पिता की मृत्यु के लिए सजा सुनाई गई।
1721 – डॉ ज़बडीएल बॉयलस्टोन अमेरिका ने प्रथम चेचक की औषधि को बनाया।
1848 – पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया।
1870 – क्रिसमस को संयुक्त राज्य में एक संघीय अवकाश घोषित किया गया।
1879 – जर्मन कंपनी लिंडे कार्ल वॉन लिंडे द्वारा स्थापित की गई।
1906 – पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1907 – जॉर्जिया के एक नकद भरे बैंक कोच पर हमला किया, जिसमें चालीस लोग मारे गए।
1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1927 – संवाद सिनेमा ने अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो।
1945 – सेन फ़्राँसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ एक घोषणा पत्र पर सदस्य देशों के हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र चार्टर (U.N. Charter) के रूप में स्वीकार किया गया।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1960 – फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1963 – अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन में एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था।
1975 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1992 – भारत ने ‘तीन बीघा गलियारा’ 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1999 – अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा।
1999 – बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत।
1999 – आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को ‘बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड’ प्रदत्त।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
2004 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
2008 – बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।
2008 – बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
2011 – 57 वीं LPGA चैम्पियनशिप यानी त्सेंग ने जीता।
2015 – सऊदी अरब आत्मघाती हमलावर द्वारा कुवैत सिटी स्थित सबसे बड़ी शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ , जिसमें 27 लोग मारे गए और 270 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
2019 – विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में ट्रस्टों को इकाई स्थापित करने की अनुमति देने संबंधी एसईजेड कानून में संशोधन के विधेयक को लोकसभा ने पारित किया।
2019 – अमेरिकी विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के राजदूत सैम ब्राउनबैक को महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2020 – भारतीय नौसेना के बेडे़ में स्वदेश निर्मित उन्नत टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम मारीच को शामिल किया गया।
2021 – ड्रग्स के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर श्री थावरचंद गहलोत ने नशा मुक्त भारत अभियान पर वेबसाइट का शुभारंभ किया व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मेगा क्विंटल क्षमता वाले बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया।
2022 – बेलगावी (कर्नाटक) में एक मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से 9 मजदूरों की मौत हुई व 8 अन्य घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलबर्टो फर्नांडीज से भेंट की।
2022 – प्रधानमंत्री ने जर्मनी के म्यूनिख में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया।
2023 – इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक ( 26 से 28 जून ) ऋषिकेश में प्रारम्भ हुई।
2023 – ओडिशा के गंजम में भीषण बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत व सात घायल हुए।
2023 – उरुग्वे के राष्ट्रपति लुइस लैकेले पोउ ने मोंटेवीडियो के लिए जल आपातकाल की घोषणा की।
2024 – ओम बिरला को फिर लोकसभा स्पीकर चुना गया , 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर का चयन किया गया।
2024 – राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष बने , इस पोजिशन पर रहने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य।
2024 – NATO ने डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नया प्रमुख नियुक्त किया।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PRAGATI प्लेटफॉर्म की 48वीं बैठक की अध्यक्षता कर प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की।
*26 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1838 – बंकिमचंद्र चटर्जी – बंगाली उपन्यासकार (27 जून का भी वर्णन मिलता है )।
1873 – गौहर जान – भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
1874 – छत्रपति शाहू महाराज का जन्म हुआ।
1888 – बाल गन्धर्व – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।
1918 – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1931 – एस. मल्लिकार्जुनैय्या – भाजपा नेता व चौदहवीं लोकसभा के सदस्य।
1942 – योगेन्द्र नारायण – केंद्र सरकार में रक्षा सचिव और राज्य सभा में महासचिव पद पर रहे ।
1943 – गोवर्धन मेहता – भारतीय शोधकर्ता और रासायनिक वैज्ञानिक।
1967 – तरुण सागर – जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे।
1968 – गुडनी जोहान्सन -एक इतिहासकार ।
1969 – धर्मेन्द्र प्रधान – भाजपा के राजनीतिज्ञ ।
1985 – अर्जुन कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।
1992 – मनप्रीत सिंह – भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी।
*26 जून को हुए निधन👉*
1947 – कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन हुआ।
1961 – गोविंद शास्त्री दुगवेकर – प्रसिद्ध साहित्यकार।
2001 – गोपाल रामानुजम – ओडिशा के पूर्व राज्यपाल।
2004 – यश जौहर – भारतीय फ़िल्म निर्माता।
2022 – गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री भागूभाई पटेल का निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और पत्रकार, चौवलूर कृष्णनकुट्टी (86) का निधन हुआ।
2022 – सार्वजनिक क्षेत्र की कई इकाइयों का कायाकल्प करने वाले वेंकटरमण कृष्णमूर्ति (97) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे (74) का निधन हुआ।
2023 – कॉमेडियन देवराज पटेल (21) की सड़क हादसे में मौत हुई।
2023 – डेविड ओगिल्वी, 13वें अर्ल ऑफ एयरली (97) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर जेम्स क्रेग ब्राउन (82) का निधन हुआ।
2024 – स्कॉटिश अभिनेत्री पैट हेवुड (92) का निधन हुआ।
2025 – पद्मश्री सम्मानित प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि सुरेन्द्र दुबे (लगभग 71–72 वर्ष) का हृदयाघात से निधन हुआ।
*26 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजी महाराज जयंती (तिथि के अनुसार)।
🌟 भगवान सुपार्श्वनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी)।
🌟 मोहर्रम (ताजिया)।
🌟 राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की 152वीं जयंती।
🌟 सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🌟 श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती (कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 27 जून का भी वर्णन है)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण / अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक) दिवस , नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस अथवा विश्व ड्रग दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस।
🌟 मेडागास्कर राष्ट्रीय / स्वतंत्रता दिवस।
🌟 अत्याचारों / यातनाओं के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day in Support of Victims of Torture)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*