पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 17 अक्तूबर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 17 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 17 अक्तूबर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 अक्टूबर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* मूल – 09:47 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* गर – 19:13 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* अतिगण्ड – 23:02 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:22
*🌄सूर्यास्त-* 17:49
*🌙चन्द्रोदय-* 12:22
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 09:14 से 10:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी पूर्णरात्रि , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , माँ सरस्वती देवी आह्वान मूल नक्षत्र में (09:47 से पूर्व) , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम) , सूर्य की तुला संक्रान्ति 19:51 पर (पुण्यकाल 13:27 से सूर्यास्त तक , दीप -तिल -गौ -रसादि दान – गोदावरी में स्नान व आज से वृश्चिक संक्रान्ति पर्यन्त तिल तेल का आकाशा में दीपदान करना चाहिए) , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:47 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:47 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस , डिजिटल समाज दिवस (भारत) व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉आश्विन सुदी सप्तमी 08:29 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , सप्तमी तिथि वृद्धि , महासप्तमी , भानुसप्तमी , कालरात्रि /अष्टम नवरात्र माँ महागौरी व्रत / पूजा , मां भद्रकाली अवतार , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन 12:49 से पूर्व , अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 08:29 बजे से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:29 से सूर्योदय तक , विघ्नकारकभद्रा 08:29 से 21:40 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*🙏कालरात्र्यै नमो देव्यै🙏*
*एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥*
*वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_एक वेणी धारण किए और शेष बाल ऊपर लपकते हुए, कानों में लाल जपा और कनेर के पुष्प सजाए, रक्त पान के लिए होठों को लटकाए हुए, तेल से सने नग्न शरीर वाली और बाएँ पैर में लहराती काँटो वाली लोहे की ज़ंजीर के साथ, गधे पर सवार माँ दुर्गा का भयानक कालरात्रि रूप भक्तों के शत्रुओं को दिखाई देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 अक्टूबर 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी या घर के विशेष कार्य में समय व्यतीत हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा लेकिन मनोरंजन में गवाने के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी । अपने मन के भाव दोस्त या मार्गदर्शक के सामने अवश्य व्यक्त करें। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1797 – कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।
1801 – बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।
1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।
1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
1888 – वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1919 – आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।
1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।
1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।
1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।
1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2003 – ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2003 – पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार।
2003 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची।
2004 – गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
2019 – नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर।
2020 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए ।
2020 – उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।
2020 – भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।
2020 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
2020 – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।
2021 – रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन किया व किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।
2022 – रूस में एक बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान क्रैश होने से 4 की मौत , 19 घायल व 6 लापता हुए।
2022 – रूस में कल एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोगों की मृत्यु हुई।
2023 – तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 18 की मौत, कई घायल हुए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने 69वें फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान को दादा साहेब फ़ाल्के पुरस्कार और आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का पुरस्कार दिए।
2024 – इज़राइल ने दावा किया कि उसने हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया।
2024 – श्री नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली , 13 मंत्री बनाए।
2025 – गुजरात में नई कैबिनेट की शपथ में 19 नए चेहरे शामिल हुए , पटेल समाज से CM समेत 8 मंत्री; 16 से बढ़ाकर 26 मंत्री किए।
2025 – भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस ने पहली उड़ान भरी।
*17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।
1877 – सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।
1892 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।
1927 – ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं।
1929 – चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1931 – एस सी जमीर – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1932 – राजीव तारानाथ – भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।
1936 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1955 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।
1973 – भगवंत सिंह मान – कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।
2001 – टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।
*17 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1890 – सूफी संत लालन फकीर।
1906 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।
1998 – लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस – असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड और त्रिपुरा के राज्यपाल थे।
2019 – क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।
2022 – यूके (विरागो प्रेस) में कार्यरत ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक कारमेन कैलिल का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – बेल्जियम के मैराथन धावक ऑरेले वांडेन्ड्रिस्शे का 91 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – अमेरिकी जैज़ पियानोवादक कार्ला ब्ले (87) का निधन हुआ।
2024 – मित्ज़ी गेन्नोर [फ्रांसेस्का वॉन गेरबर], अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और नर्तकी (93) का निधन हुआ।
*17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस।
🌟 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस।
🌟 विश्व आघात (ट्रॉमा) दिवस।
🌟 डिजिटल समाज दिवस (भारत)।
🌟 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 (स्मृति दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*