पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 28 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 28 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜28 सितम्बर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 19:15 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 10:16 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* तैतिल – 08:10 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ध्रुव – 08:53 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:12
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* 19:00
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 10:16 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 07:42 से 09:11
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन बदी द्वितीया 19:15 तक पश्चात् तृतीया शुरु , द्वितीया तिथि का श्राद्ध आज , पंचक 10:17 तक , अशून्यशयन द्वितीया व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भगवान नमिनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , आश्विन कृष्ण द्वितीया) , शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस  , पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जयन्ती , सी० एच० मोहम्मद कोया स्मृति दिवस , पद्म भूषण से सम्मानित श्री अभिनव बिंद्रा जन्मदिवस , शिरडी वाले साईं बाबा जी की जयंती (जन्म वर्षगांठ) ,भारतीय तोपखाना दिवस , ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (औपचारिक रूप से गठन 27 सितंबर 2006) , विश्व रेबीज दिवस व सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन बदी तृतीया 17:11 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , तृतीया का श्राद्ध आज , भरणी श्राद्ध , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 06:14 से 17:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:04 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से  09:04 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*उद्यमो मित्रवद् ग्राह्यः*
*प्रमादं शत्रुवत्त्यजेत्।*
*उद्यमेन परा  सिद्धिः*
*प्रमादेन क्षयो भवेत्॥*
*अर्थात् 👉*
_उद्योग को मित्र की तरह ग्रहण करना चाहिए। प्रमाद को शत्रु की तरह त्यागना चाहिए। उद्यम से परम सिद्धि मिलती है तथा प्रमाद से क्षय होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 सितम्बर 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में लीन रहोगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग या मुलाकात होने की सम्भावना है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं व कल के लिए कोई योजना बना सकते हैं। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है,  इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की या कोई अन्य योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे । सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ लगभग सब कुछ अच्छा होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1767 –  सज्जन 17 भारत के केप ऑफ गुड होप के लिए निजी दास परिवहन को मना किया।
1796 –  महारानी कैथरीन द ग्रेट ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया, औपचारिक रूप से रूस को गठबंधन में शामिल किया गया।
1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।
1837 –  सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ के पेटेंट के लिए एक चेतावनी दाखिल की।
1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा (1837 का भी वर्णन है, कन्फर्म कर लें)।
1850 – अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।
1867 – टोरंटो को ओन्टारियो की राजधानी बनाया गया।
1868 –  स्पेन की रानी इसाबेला द्वितीय को फ्रांस से भागने के लिए कारण एल्कोले की लड़ाई शुरू हुई।
1887 – चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।
1889 – वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।
1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।
1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।
1923 – इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।
1928 – अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।
1950 – इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।
1958 – फ्रांस में संविधान लागू हुआ।
1994 – एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।
1997 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र ‘मीर’ से जुड़ा।
2000 – सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।
2001 – अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने ‘ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम’ प्रारम्भ किया।
2003 – यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।
2004 – विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
2006 – जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।
2006 – विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित।
2006 – तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की।
2006 – फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।
2007 – मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।
2007 – नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।
2007 – रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।
2009 – स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।
2011 – मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।
2019 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रडार को मात देने वाला भारतीय नौसेना का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को लॉन्च किया।
2020 – सुरक्षाबलों ने पुलवामा के सम्बूरा गांव में 5 वर्षों से एक्टिव लश्करे तैयबा के उस टाप कमांडर को एक साथी सहित मार गिराया है जिस पर लाखों रुपये का इनाम था।
2021 – भारत और अमरीका ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्‍सा विज्ञान में सहयोग के दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।
2021 –  उत्तर कोरिया ने आत्मरक्षा के लिए राष्ट्र की शक्ति को बढ़ाने के लिए ह्वासोंग -8 नामक एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – मोदी कैबिनेट ने पानी निकासी पर भारत-बांग्लादेश समझौते को मंजूरी दी।
2022 – भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया।
2022 – सऊदी अरब में शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने सुपुत्र और उत्‍तराधिकारी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को प्रधानमंत्री नामित किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – बांग्लादेश में डेंगू से कुछ ही हफ्तों में लोगों की मौत अब लगभग 1,000 तक हुई।
2023 – वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत एक बार फिर से 40वें स्‍थान पर बरकरार रहा।
2023 – भारत, बंग्‍लादेश, श्रीलंका और थाईलेंड ने राष्‍ट्रीय खादय आपूर्ति से ट्रांस फैटी एसिड को खत्‍म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए।
2023 – भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्‍सव लखनऊ में शुरू हुआ।
2024 – हरियाणा के सोनीपत की अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 3 लोगों की मौत व 6 गंभीर रूप से घायल हुए।
2024 – मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे में 9 यात्रियों की मौत व 24 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2025 – भारत 9वीं बार एशिया का चैंपियन बना , पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार हुई।

*28 सितम्बर को जन्म👉*

551 ईसा पूर्व – चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म।
1746 – विलियम जोंस – अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
1836 – शिरडी साईं बाबा, आध्यात्मिक गुरु ( दिनांक व वर्ष निश्चित नहीं है , कन्फर्म कर लें)।
1885 – श्री नारायण चतुर्वेदी – हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
1896 – रामहरख सिंह सहगल – अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।
1907 – 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
1909 – पी. जयराज – अभिनेता।
1929 – लता मंगेशकर भारतीय पार्श्वगायिका एवं सुर सम्राज्ञी नाम से प्रसिद्ध।
1949 – राजेन्द्र मल लोढ़ा – भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश।
1982 – अभिनव बिन्द्रा – प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ हैं।
1982 – रणबीर कपूर – बालीवुड अभिनेता।

*28 सितम्बर को हुए निधन 👉*

1837 – अकबर द्वितीय – मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।
1953 – महान अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।
1977 – भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं।
1983 – सी० एच० मोहम्मद कोया – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
2008 – शिवप्रसाद सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2012 – बृजेश मिश्र – भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
2015 – वीरेन डंगवाल – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
2020 – असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन।
2020 – प्रसिद्ध आलोचक एवं लेखक डॉ. जी एस अमूर (95) का आयु संबंधी बीमारियों के चलते निधन हुआ।
2022 – देश की राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा , पूर्व सांसद जयंती पटनायक (90) का निधन हुआ।
2022 – साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हुआ।
2023 – महान कृषि वैज्ञानिक व ‘हरित क्रांति’ के  जनक मनकोम्बु सांबशिवन स्वामीनाथन (98) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश राजनयिक और मेडागास्कर के इतिहासकार मर्विन ब्राउन का 100 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता ड्रेक होगेस्टिन का 70 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हुआ।
2024 – बेल्जियम के फुटबॉल डिफेंडर जैक्स ट्यूगल्स का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ‌।
2025 – भारत की प्रख्यात कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका सी. पी. राधा (93) का निधन हुआ।

*28 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 भगवान नमिनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , आश्विन कृष्ण द्वितीया)।
🌟 शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस।
🌟  पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जयन्ती।
🌟 सी० एच० मोहम्मद कोया स्मृति दिवस।
🌟 पद्म भूषण से सम्मानित श्री अभिनव बिंद्रा जन्मदिवस।
🌟 शिरडी वाले साईं बाबा जी की जयंती (जन्म वर्षगांठ)।
🌟 भारतीय तोपखाना दिवस।
🌟 ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (औपचारिक रूप से गठन 27 सितंबर 2006)।
🌟 विश्व रेबीज दिवस।
🌟  सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.