पिलानी और सूरजगढ़ रोड पर तैनात हुई पुलिस टीमें, संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही पैनी नजर
राजस्थान निकाय चुनाव के मद्देनजर भिवानी पुलिस ने लोहारू क्षेत्र के तीन प्रमुख नाकों पर बढ़ाई चौकसी। वाहनों की हो रही गहन जांच।
लोहारू। राजस्थान में होने वाले तीन दिवसीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भिवानी पुलिस ने लोहारू थाना क्षेत्र में तीन प्रमुख नाकों पर चौकसी बढ़ा दी है। पिलानी, सूरजगढ़ रोड और दमकोरा नाके पर पुलिस तैनात कर राजस्थान से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।