भिवानी के नागरिक अस्पताल में बड़ा खुलासा, डॉक्टर की जगह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा रहे हैं गंभीर घायलों को टांके
भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंभीर मरीजों को लगा रहे हैं टांके। डॉक्टरों के इस्तीफे से बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाएं।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल के आपात सेवा विभाग की माइनर ओटी में हादसों में गंभीर घायलों के घावों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी टांके लगा रहे हैं। जबकि गंभीर मरीजों को सबसे पहले वहां तैनात चिकित्सक द्वारा संभालना अनिवार्य है।