बच्चों और युवाओं में बढ़ रहा फैटी लीवर का खतरा, ऐसे करें बचाव
जंक फूड के कारण बच्चों में फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लक्षण, बचाव और खान-पान में जरूरी बदलाव के बारे में डॉक्टर की सलाह जानें।
भिवानी। बदलती जीवनशैली और खान-पान में बदलाव के कारण लोगों का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है। बच्चों और युवाओं में जंक फूड तथा पैकेट बंद खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ रहा है। फैटी लीवर की बीमारी अब स्कूली बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है।
डॉ. गुप्ता ने नियमित व्यायाम और योग से बीमारियों से छुटकारा पाने की सलाह दी है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। लगातार पेट दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपनी मर्जी से कोई दवा न लें। नजदीकी चिकित्सक से परामर्श कर जांच अवश्य करवाएं।