बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान: हनुमानगढ़ी में नमाज के दावे को किया खारिज

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़ने के दावों को गलत बताया। राम मंदिर चंदा चोरी और शंकराचार्य के बयान पर भी दी अपनी प्रतिक्रिया।

गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़े जाने के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया. पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी से जुड़े बयान पर साफ कहा कि हनुमानगढ़ी में कभी भी नमाज नहीं पढ़ी गई. लोग यह यह गलत बोल रहे हैं कि वहां पर नमाज पढ़ी गई है, जो नमाज की बात उठा रहे हैं, उन्हें मालूम होना चाहिए मंदिर का निर्माण मुस्लिम ने कराया था. जिसने निर्माण कराया था. आज भी पत्थर लगा हुआ है. बाराबंकी का कोई मुस्लिम समाज इसका निर्माण करवाया था. उसका नाम हमें संयोग से याद नहीं है.

वहीं, श्रीराम मंदिर चंदा चोरी के मामले में बृजभूषण सिंह ने साफ कहा कि इस मामले से नहीं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई संबंध है और न ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोई संबंध है.

बृजभूषण सिंह ने शुक्रवार दोपहर नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने छपिया, वजीरगंज, मनकापुर और नवाबगंज ब्लॉक के हजारों मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पूर्व सांसद ने कही ये बात

बृजभूषण सिंह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और साफ कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पीएम मोदी और सीएम योगी का कोई संबंध नहीं है.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी बयान पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर टिप्पणी करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि वे जिस बात के लिए अनशन कर रहे हैं. वह बात सरकार तक पहुंच चुकी है. ऐसे में उन्हें अब अनशन समाप्त कर सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा करनी चाहिए.

मौलाना जर्जिस के बयान को किया खारिज

मौलाना जर्जिस के बयान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा के ऐलान को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजकल एक दूसरे को चुभने वाली बात कहने की एक परंपरा चल गई है. ऐसे बयान पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. इस तरह से बयान से उस व्यक्ति की मानसिकता दिखाती है.

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासनिक कार्रवाई के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वहां निर्माण कराये गए कई भवन अवैध बताए जा रहे हैं. यदि वास्तव में निर्माण अवैध तरीके से किया गया है तो प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.