भिवानी के जीतवानबास में स्वास्थ्य विभाग का छापा, मकान से भारी मात्रा में अवैध दवाएं बरामद
भिवानी के गांव जीतवानबास में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर मकान से 35 प्रकार की एलोपैथिक व प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त कीं। आरोपी पर NDPS एक्ट में केस दर्ज।
भिवानी। जिले में अवैध दवाओं के कारोबार और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने गांव जीतवानबास में एक मकान से भारी मात्रा में अवैध दवाइयां बरामद की हैं। इस दौरान 35 प्रकार की एलोपैथिक दवाओं के साथ दो प्रतिबंधित नशीली दवाएं मिलीं।