भिवानी जंक्शन पर दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

भिवानी रेलवे जंक्शन पर दिल्ली और रोहतक जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहने से यात्री दिनभर परेशान रहे। रोडवेज बसों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

स्थानीय रेलवे जंक्शन पर शनिवार को अचानक कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द रहने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली और रोहतक की ओर जाने वाली ट्रेनें न चलने के कारण लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा सड़क मार्ग से तय करनी पड़ी, जिसके चलते स्थानीय बस स्टैंड और रोडवेज बसों पर यात्रियों का अतिरिक्त दबाव साफ देखने को मिला।

❌ यह ट्रेनें रहीं पूरी तरह प्रभावित, पूछताछ केंद्र पर दिनभर चक्कर काटते रहे यात्री

शनिवार को रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियों में सिरसा-तिलकब्रिज वाया रेवाड़ी ट्रेन (जो भिवानी से सुबह 5:25 बजे रवाना होती है) और सुबह 4:40 बजे चलने वाली भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन शामिल रहीं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14728 (तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर) और गाड़ी संख्या 54005 (दिल्ली-भिवानी) का संचालन भी बाधित रहा। दिल्ली से भिवानी आने वाली ट्रेन भी शनिवार को अपने तय समय पर नहीं चली। साथ ही, भिवानी से रोहतक जाने वाली गाड़ी संख्या 54016 के पहिए थमे रहने से दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। दिनभर यात्री स्टेशन पर पहुंचकर पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के संचालन की जानकारी लेते नजर आए, लेकिन वैकल्पिक साधन न मिलने के कारण उन्हें भारी असुविधा उठानी पड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.