भिवानी: जिला अस्पताल में फायर सुरक्षा सिस्टम अधूरा, पानी का संकट गहराया

भिवानी के चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में फायर सिस्टम का काम अधूरा। पानी की टंकियां बेकार पड़ी, मरीजों को हो रही भारी परेशानी।

भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में फायर सुरक्षा सिस्टम का काम अभी अधूरा पड़ा है। फायर सिस्टम के लिए लगाई गई 100 से अधिक पानी की टंकियां अभी तक सिस्टम से नहीं जोड़ी गई हैं। वहीं अस्पताल में अलग से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण भी नहीं हुआ है जिससे मरीजों और अस्पताल स्टाफ को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में नागरिक अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि पानी की टंकियां अस्पताल में लाई जा चुकी हैं और अस्पताल में कार्य अभी जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पानी की टंकियां लगी हुई हैं तथा उनके स्थान पर नई टंकियां स्थापित की जानी हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.