भिवानी: महिला वकीलों की मांग, बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद हो आरक्षित
भिवानी बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं ने आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग की। अध्यक्ष संदीप तंवर को सौंपा ज्ञापन।
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन भिवानी की महिला अधिवक्ताओं ने आगामी बार चुनाव में अध्यक्ष पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित करने की मांग की है। वीरवार को इस संबंध में उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर को ज्ञापन सौंपा। महिला वकीलों का कहना है कि बार के गठन से लेकर आज तक किसी भी महिला को अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिला है।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार कार्यकारिणी और संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष विषय पर चर्चा कर नियमानुसार जल्द ही उचित कदम उठाया जाएगा।