भिवानी: प्रेमनगर के ग्रामीणों का CBLU पर प्रदर्शन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
भिवानी में 2021 से धरने पर बैठे प्रेमनगर गांव के ग्रामीणों ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) पर रोष प्रदर्शन किया और कुलसचिव को मांग पत्र सौंपा।
भिवानी। वर्ष 2021 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गांव प्रेमनगर के ग्रामीणों ने वीरवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने धरना स्थल से कुलगुरु कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।