भिवानी में भारी जल संकट: 25 कॉलोनियां प्यासी, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम
भिवानी में पेयजल संकट गहराया, 90 दिनों से पानी की किल्लत झेल रही महिलाओं का फूटा गुस्सा। बिचला बाजार में सड़क जाम कर नारेबाजी। जानें क्या है प्रशासन का जवाब।
भिवानी। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बाहरी कॉलोनियों में पेयजल व्यवस्था टैंकरों के सहारे चल रही है जबकि शहर की 25 से अधिक कॉलोनियां अब भी नियमित पेयजल लाइनों से वंचित हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग टैंकरों के सहारे अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।