रणवीर सिंह ने ठुकराईं ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी 5 फिल्में, अब FWICE बैन का खतरा

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में? 'डॉन 3' विवाद के बाद चर्चा में आए रणवीर सिंह की रिजेक्टेड फिल्मों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

इस वक्त रणवीर सिंह के चर्चे हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें FWICE ने बैन कर दिया है. रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ को छोड़ने के बाद ये फैसला लिया गया. लेकिन ये पहली फिल्म नहीं है, जिसे रणवीर ने छोड़ा हो. इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों को रणवीर सिंह रिजेक्ट कर चुके हैं. इन फिल्मों में ‘एनिमल’, ‘कबीर सिंह’, ‘सेम बहादुर’, ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

1 / 6
कबीर सिंह: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ऑफर पहले रणवीर सिंह को ही मिला था. लेकिन रणवीर सिंह को कहानी और किरदार बहुत 'डार्क' और निराशाजनक लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. बाद में ये किरदार शाहिद कपूर ने निभाया था.

कबीर सिंह: संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ऑफर पहले रणवीर सिंह को ही मिला था. लेकिन रणवीर सिंह को कहानी और किरदार बहुत ‘डार्क’ और निराशाजनक लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. बाद में ये किरदार शाहिद कपूर ने निभाया था.

2 / 6
एनिमल: संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म भी शुरुआत में रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. इसके बाद ये फिल्म रणबीर कपूर के पास पहुंची और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

एनिमल: संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म भी शुरुआत में रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. इसके बाद ये फिल्म रणबीर कपूर के पास पहुंची और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

3 / 6
लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग जारी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में विकी कौशल के रोल के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया जाना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. विकी कौशल के अलावा इस मूवी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगी.

लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग जारी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में विकी कौशल के रोल के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया जाना था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. विकी कौशल के अलावा इस मूवी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगी.

4 / 6
बॉम्बे वेलवेट: अनुराग कश्यप की इस फिल्म में जॉनी बलराज का रोल पहले रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था,जो बाद में रणबीर कपूर के पास चला गया. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई थी.

बॉम्बे वेलवेट: अनुराग कश्यप की इस फिल्म में जॉनी बलराज का रोल पहले रणवीर सिंह को ऑफर किया गया था,जो बाद में रणबीर कपूर के पास चला गया. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई थी.

5 / 6
सैम बहादुर: मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी 'सैम बहादुर' में विकी कौशल ने अपनी एक्टिंग से लोगों की इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हालांकि रणवीर सिंह को ये मूवी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

सैम बहादुर: मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘सैम बहादुर’ में विकी कौशल ने अपनी एक्टिंग से लोगों की इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हालांकि रणवीर सिंह को ये मूवी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

6 / 6
Leave A Reply

Your email address will not be published.