लोहारू: मानसून से पहले सीवर लाइनों की सफाई, ढक्कन बदलने का काम तेज
लोहारू में मानसून की तैयारी। जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइनों की सफाई और जर्जर मैनहोल के ढक्कन बदलने का अभियान तेज किया। जलभराव रोकने के लिए विभाग अलर्ट।
लोहारू। मानसून सीजन को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवर लाइनों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। शहर में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और अन्य समस्याओं से बचाव के लिए विभाग व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करवा रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सीवरेज लाइनों में कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें जिससे सीवरेज व्यवस्था प्रभावित न हो और बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। विभाग द्वारा शहर में बेहतर सीवरेज एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।