भिवानी: प्री-मानसून बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
भिवानी में प्री-मानसून की बारिश से तापमान में गिरावट, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत। किसानों ने शुरू की खरीफ फसलों की तैयारी। जानें मौसम का ताजा हाल।
भिवानी। लगातार दूसरे दिन रविवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और 10 से 15 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले में रविवार दोपहर तक तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। प्री-मानसून की दस्तक के साथ हो रही बारिश से किसानों को भी अच्छी फसल पैदावार की उम्मीद बंधी है।