वर्ल्ड बॉक्सिंग कप: हरियाणा की तीन बेटियों ने चीन में लहराया परचम
चीन में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 में हरियाणा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन। ज्योति गुलिया ने जीता गोल्ड, मीनाक्षी हुड्डा और प्राची ने जीता सिल्वर मेडल।
चंडीगढ़ : चीन के गुइयांग में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 में हरियाणा की तीन छोरियों ने कमाल कर दिया। बता दें कि रोहतक जिले के रुड़की गांव की ऑटो चालक की बेटी ज्योति गुलिया ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
ज्योति ने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की मजबूत मुक्केबाज और 2025 विश्व कप की रजत पदक विजेता खिलाड़ी को हराया। वहीं इसी गांव की उनकी साथी और किसान की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने 51 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। झज्जर की प्राची ने भी रजत पदक अपने नाम किया।