शंकर धोपरा बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष, डॉ. पवन शर्मा रिलीव
हरियाणा सरकार ने भाजपा नेता शंकर धोपरा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. पवन कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से रिलीव किया गया।
भाजपा नेता शंकर धोपरा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलवार देर शाम को जारी आदेशों के अनुसार डॉ. पवन कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से रिलीव किया गया है, जबकि शंकर धोपरा को बोर्ड के नए अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।