शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए CM, अमित शाह का बड़ा एलान

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण: शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री, जबकि अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक होंगे डिप्टी सीएम। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नए सीएम का ऐलान हो गया है. शुभेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक डिप्टी सीएम होंगे. ये फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ, जिसे संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है. मैं हाथ जोड़कर राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं. लेफ्ट और टीएमसी ने राज्य में खूनी शासन किया. हिंसा के बीच राज्य की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है. 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जान गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में अपराधी नेता नहीं बनेंगे. इसके साथ ही बंगाल में कटमनी सिस्टम भी खत्म होगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला भी बोला. शाह ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से इंडिया गठबंधन टूट रहा है.

अमित शाह ने कहा, कम्युनिस्ट राज से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और भी गहरा कर दिया था. इनके राज में राज्य में वोट डालना भी असंभव था लेकिन लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा किया. मैं इस प्रचंड जीत के लिए लोगों का आभारी हूं. मैं पार्टी की ओर से ये भी यकीन दिलाना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने हमसे जो उम्मीदें लगाई हैं और जिनके आधार पर हमें ये जनादेश दिया है, हम उस भरोसे को पूरी तरह से कायम रखने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे.

हम ‘सोनार बांग्ला’ के लक्ष्य को हासिल करें

उन्होंने कहा, हम सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम ‘सोनार बांग्ला’ के लक्ष्य को हासिल करें और जनता की उम्मीदों को पूरा करें. हम बंगाल की संस्कृति और परंपरा को विदेशी विचारधाराओं से प्रभावित शासन से मुक्त कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. एक बार फिर रामकृष्ण, विवेकानंद, महर्षि अरविंद और कविगुरु टैगोर की कल्पना वाले बंगाल का निर्माण कर रहे हैं.

खबर अपडेट की जा रही है..

Leave A Reply

Your email address will not be published.