पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 09 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 09 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 मई 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 14:06 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 23:25 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बव – 14:06 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शुक्ल – 26:34 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:34
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 25:12
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 08:56 से 10:36
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी सप्तमी 14:06 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , श्री कालाष्टमी व्रत (मासिक) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 22:25 तक , महापंचक प्रारम्भ 23:25 से , श्री  धनिष्ठानवकारंभ रात्रौ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल) , ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ (मा.आ) , वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती (486वीं , तारीखानुसार) , श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस , श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती , द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस / रूस में विजय दिवस (8 और 9 मई) , अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस (मई के दूसरे शनिवार को) व बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी अष्टमी 15:09 तक पश्चात् नवमी प्रारम्भ , श्री शीतलाष्टमी व्रत ,  पर्युषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है , त्रिलोकाष्टमी (बं.) ,  महापंचक जारी , पंचक प्रारम्भ 12:13 से , मेला चनानी माता जी , गुरू श्री हरगोविन्द सिंह गुरयायी दिवस , संत श्री दादू दयाल जी पुण्य दिवस (ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी) , अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस (International Mother’s Day , मई के दूसरे रविवार को)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गुरुः श्रेष्ठः स एवास्ति*
*येनाचारः शुभो भवेत्।*
*यस्य    सङ्गप्रभावेण*
*सन्मार्गो मित्रमेव तत्।।*
*भावार्थ👉*
_गुरु  वही  श्रेष्ठ  होता  है  जिसकी प्रेरणा  से  किसी  का  चरित्र शुभ हो जाए और  मित्र  वही  श्रेष्ठ  होता  है  जिसकी  संगत  से हम सन्मार्गगामी बनें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 मई 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। किसी अपने से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम को समय मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा बढेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। धर्म में विश्वास बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। धर्म में विश्वास और रूचि होगी । आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। परिवार का माहौल धार्मिक बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । किसी प्रियजन की चिंता दबाव बना सकती है। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धार्मिक विचार प्रबल होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता।
1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1738 – ब्रिटेन ने भूमध्य सागर से वेस्टइंडीज को जहाज़ी बेड़ा भेजा।
1766 – जॉन बर्न दुनिया भर में यात्रा के बाद वापस इंग्लैंड आ गए।
1785 – ब्रिटिश आविष्कारक जोसेफ ब्रैमा ने पेटेंट बियर पंप हैंडल का पेटेंट प्राप्त किया।
1798 – ओरलर्ट हिल की लड़ाई वेक्सफ़ोर्ड, आयरलैंड में हुई।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।
1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी।
1901 – पहला ऑस्ट्रेलियाई संसद मेलबर्न में खुला।
1916 – अमेरिकी कार्गो शिप एसएस रोयोनो में कैलिफोर्निया के तट पर 47 लोग मारे गए।
1945 – चैनल द्वीपों का जर्मन का कब्जा समाप्त हुआ।
1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला कर्जा फ्रांस को दिया था।
1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
1960 – बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। जिसमें 118 लोग मारे गए।
1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
1979 – अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।
2002 – कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2005 – मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
2010 – भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता।
2015 – माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अटल पेंशन योजना’ (एपीवाई) शुरु की।
2019 – निर्भया गैंगरेप मामले की जांच में अहम भूमिका निभाने वाली आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा को अमेरिका में साहसिक लीडरशिप से जुड़े कार्यों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया।
2019 – अमेरिका, भारत, जापान और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे वाले जलमार्ग क्षेत्र में संयुक्त नौसेना अभ्यास कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया ।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी द्वारा चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
2020 – COVID-19 के निदान के लिए अमेरिका ने एंटीजन टेस्ट को मंजूरी दी।
2020 – न्यूयॉर्क में एक दुर्लभ सिंड्रोम से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया।
2021 – चीन का अनिंयत्रित रॉकेट भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे के आसपास हिंद महासागर में मालदीव के पास गिरा।
2022 – गंभीर आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे  ने इस्तीफा दिया , पूरे देश में कर्फ्यू लगा।
2022 – जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली , सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हुए।
2022 – तेलंगाना के निजामसागर में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई , जबकि 17 घायल हुए।
2022 – अमरीका ने रूस की मीडिया, वित्तीय संस्थान और कुछ कंपनियों के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की।
2022 – दक्षिण कोरिया के 13वें राष्ट्रपति के रूप में यूं सुक-योल ने शपथ ली।
2023 – मध्यप्रदेश के खरगोन में यात्रीबस के 50 फीट ऊंचे पुल से गिरने से 24 की मौत व 43 घायल हुए।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस के सिलसिले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया।
2023 – अदालत ने यौन शोषण मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराते हुए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह – 2023 में वीरता पुरस्कार प्रदान किए।
2023 – कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता “दक्ष” की मौत हुई।
2023 – गोवा में तीसरी डीडब्ल्यूजी बैठक के दौरान आयोजित महिला-नेतृत्व विकास पर प्रदर्शनी (9-11 मई) शुरू हुई।
2024 – कुलगाम में 40 घंटे के बाद मुठभेड़ खत्म, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर।
2025 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोभाल की उपस्थिति में पीएम मोदी ने तीनों सेनाध्यक्षों के साथ हाई लेवल मीटिंग की (भारत-पाक तनाव)।

*9 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1540 – महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।
1661 – जहाँदारशाह – बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
1836 – फ़र्डिनांड मोनोयेर – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
1866 – गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे।
1935 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।

*9 मई को हुए निधन👉*

1959 – भवानी दयाल संन्यासी – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
1986 – तेनज़िंग नोर्गे – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति।
1995 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
1998 – तलत महमूद – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता।
2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
2014 – नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – जाने-माने इतिहासकार व शिक्षाविद प्रोफेसर हरि शंकर वासुदेवन (68) की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।
2020 – Rock ‘n’ roll के जनक लिटिल रिचर्ड का निधन हो गया।
2021 – हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन रहे ललती राम का करीब 100 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हुआ।
2021 – पद्म विभूषण रघुनाथ मोहपात्रा – भारत के वास्तुकार, मूर्तिकार और राज्य सभा सांसदथे।
2021 – यूट्यूबर राहुल वोहरा का 35 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी पत्रकार मिज डेक्टर (94) का निधन हुआ।
2023 – मेक्सिकी फुटबॉल खिलाड़ी एंटोनियो कार्बाजल (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी चिट्ठाकार हीथर आर्मस्ट्रांग (47) का निधन हुआ।
2023 – अफ्रीकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी जॉन ब्लैंड (77) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री जैकलीन ज़ेमन (70) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी कोच जॉन उर्बनचेक (87) का निधन हुआ।

*9 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल)।
🌟 ग्रीष्मोत्सव प्रारम्भ (मा.आ)।
🌟 वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती (486वीं , तारीखानुसार)।
🌟 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस।
🌟 श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती।
🌟 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस / रूस में विजय दिवस (8 और 9 मई)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस (मई के दूसरे शनिवार को)।
🌟 बैंक अवकाश (द्वितीय शनिवार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.