सिवानी खादी रोजगार उत्सव: CM नायब सैनी के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

17 जून को होने वाले खादी रोजगार उत्सव में पहुंचेंगे सीएम नायब सिंह सैनी। केवीआईसी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और डीसी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

भिवानी। सिवानी में 17 जून को आयोजित होने वाले खादी रोजगार उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कस्बा सिवानी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होने वाले खादी रोजगार उत्सव के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों ने स्कूल परिसर का दौरा किया। इस दौरान मंच, पंडाल और वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल और पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि खादी रोजगार उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार करना तथा कारीगरों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से सशक्त बनाना है।

उपायुक्त साहिल गुप्ता ने पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, परिवहन विभाग तथा बिजली निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि रूट चार्ट के अनुसार यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही वाहन पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएं जिससे लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विजया मलिक, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया तथा बहल मंडल प्रभारी राजेश केडिया सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.