हरियाणा: मेडिकल रीइम्ब्रर्समेंट सीमा 9000 करने की घोषणा अटकी, अधिसूचना का इंतजार

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मेडिकल रीइम्ब्रर्समेंट 3500 से बढ़ाकर 9000 रुपये करने की घोषणा अधर में। अधिसूचना जारी न होने से पुराने नियमों पर कट रहे क्लेम।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा बजट में कर्मचारियों और पेंशनरों के आश्रितों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति (Medical Reimbursement) की सीमा 3,500 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये प्रति माह करने की घोषणा केवल कागजों तक सीमित रह गई है। महीनों बीत जाने के बाद भी इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी नहीं हुई है।

नतीजा यह है कि सरकारी विभाग आज भी पुराने नियमों का हवाला देकर कर्मचारियों के बढ़े हुए मेडिकल दावे खारिज कर रहे हैं। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने सरकार की इस सुस्ती पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि घोषणा के बावजूद कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, इसलिए सरकार तुरंत इसकी अधिसूचना जारी कर राहत प्रदान करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.