हरियाणा ITI एडमिशन 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई डेडलाइन
हरियाणा ITI दाखिले 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई। ट्रेड चयन और दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
कैरू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इससे उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे।
आईटीआई में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। नंदगांव आईटीआई में नौ ट्रेडों में कुल 280 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं ट्रेड चयन के विकल्प को लेकर जो संशय बना हुआ है उसके लिए आवेदकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में विभाग जल्द ही कोई निर्णय लेगा।