तिगड़ाना: बिजली-पानी की समस्या को लेकर सीएम सैनी से मिले ग्रामीण

तिगड़ाना गांव में बिजली और पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान। स्थायी समाधान की मांग को लेकर सरपंच और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपा ज्ञापन।

तिगड़ाना। गांव तिगड़ाना में कई दिनों से बनी बिजली और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। ग्रामीणों ने दोनों समस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि बडसी और तिगड़ाना के बीच अधिक दूरी होने के कारण बिजली लाइन में फाल्ट आने की संभावना बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए गांव के प्रबुद्ध नागरिक मुख्यमंत्री से मिले और बिजली तथा पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर गांव तिगड़ाना के सरपंच डॉ. सुरेंद्र दहिया, राजेश प्रधान, डॉ. रामपाल सिंह, थानेदार राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र भाजपा, बीडीसी अध्यक्ष सीताराम, मास्टर सतबीर दहिया, सुनील शर्मा, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.