पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 06 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 06 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 मई 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 07:54 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 15:54 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बालव – 07:54 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सिद्ध – 25:11 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:59
*🌙चन्द्रोदय-* 23:18
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:58
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी चतुर्थी 07:54 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , चतुर्थी तिथि वृद्धि , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:54 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 15:54 तक , बुध भरणी नक्षत्र में 27:58 पर , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती , लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती , श्री लल थनहवला जयन्ती , राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज स्मृति दिवस व अंतर्राष्ट्रीय आहार निषेध दिवस (International No Diet Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी पंचमी 10:17 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , श्रीटैगोर जयन्ती।_*
*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नारुन्तुदः स्यान्न नृशंसवादी*
*न   हीनतः   परमभ्याददीत ।*
*ययास्य  वाचा पर उद्विजेत*
*न तां वदेद् रुशतीं पापलोक्याम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_दूसरों के मर्म पर आघात न करें। क्रूरतापूर्ण बात न बोलें, औरों को नीचा न दिखावें। जिसके कहने से दूसरों को उद्वेग होता हो वह रुखाई से भरी हुई बात पापियों के लोक में ले जाने वाली होती है । अतः वैसी बात कभी न बोले।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 मई 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1529 घाघरा का युद्ध ‘भारतीय इतिहास’ में लड़े गये प्रसिद्ध युद्धों में से एक था। घाघरा युद्ध मुग़ल बादशाह बाबर और अफ़ग़ानों के मध्य लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में लड़ रहे अफ़ग़ानों को पराजित किया था।
1672 – ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1733 – पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।
1757 – प्राग की लड़ाई: प्रशिया की सेनाओं ने फ्रेडरिक द्वितीय की ऑस्ट्रियाई सेना को हरा दिया।
1794 – हैती में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
1804 – ब्रिटेन ने सुरीनाम द्वीप को खरीदा।
1833 – जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।
1835 – अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
1840 – ब्रिटेन में पहला डाक टिकट जारी हुआ।
1841 – जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।
1882 – जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी।
1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
1967 – ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
1976 – उत्तरी इटली के फ्रिउली में आये भीषण भूकंप में 989 लोगों की मौत हुई।
1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
2006 – दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
2010 – सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। *इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।*
2010 – मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
2010 – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए।
2010 – जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
2019 – भारतीय स्वदेश निर्मित स्कार्पिन क्लास की चौथी पनडुब्बी वेला लाँच।
2020 – बांग्‍लादेश में भारत की तरफ से आपात चिकित्‍सा सहायता की तीसरी खेप सौंपी गई।
2020 – भारत केन्‍द्र सरकार ने फीचर फोन या लैंडलाइन फोन वाले लोगों के लिए आरोग्‍य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की तथा भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरूआत की।
2020 – जम्‍मू-कश्‍मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक प्रमुख आतंकी (ऑपरेशनल चीफ कमांडर रियाज़ नैकू ) और उसका साथी मारा गया।
2021 – मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा संसद अध्यक्ष मोहम्मद नशीद एक संदिग्ध बम विस्फोट में घायल हुए।
2021 – रूस ने एक खुराक वाली वैक्सीन (सिंगल डोज वैक्सीन) ‘स्पुतनिक लाइट’ को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी।
2021 – पुर्तगाल में दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री हैंगिंग ब्रिज “अरोका (Arouca)” खोला गया।
2022 – आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 1 महीने में दूसरी बार देश में आपातकाल की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार संगठन के वैश्विक शिखर सम्‍मेलन जीतो कनेक्‍ट-2022 का उद्घाटन किया।
2022 – क्यूबा के फाइव स्टार होटल में गैस रिसाव से भयानक विस्फोट में 22 लोगों की मौत व 74 घायल हुए।
2023 – ब्रिटिश महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला का लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में औपचारिक राज्याभिषेक संपन्न हुआ।
2023 – कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने व बिजली गिरने से एक दंपति सहित 4 लोगों की मौत हुई।
2023 – IPL में इतिहास रचते हुए 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली।
2023 – मालदीव के जलक्षेत्र से बचाए गए दस भारतीय मछुआरों को विशाखापत्तनम लाया गया।
2023 – पेरू में सोने की खदान में आग से 27 की मौत हुई।
2024 – तुर्किये ने इराक में हवाई हमले से 16 आतंकवादी मारे।
2024 – भारत पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया (06 से 09 मई)।
2025 – भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच इस ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बनी।

*6 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1856 – आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।
1861 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1925 – रहमान राही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर के प्रमुख कवि थे।
1937 – सम पिरोज भरुचा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 30वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे।
1942 – लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ।
1964 – खजान सिंह – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।
1972 – आबिद ख़ान – भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
1983 – गगन नारंग भारत के एक राईफ़ल निशानेबाज खिलाड़ी व लंदन ऑलंपिक्स हेतु अर्हता लेने वाले प्रथम भारतीय।

*6 मई को हुए निधन👉*

1589 – महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1859 – जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1922 – राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मराठा के भोंसले राजवंश के राजा और कोल्हापुर की भारतीय रियासतों के महाराजा थे।
1946 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
1949 – बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक (87) का  निधन हुआ।
1973 – शिव कुमार ‘बटालवी’ पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे।
1976 – कोका सुब्बा राव – भारत के 8वें पूर्व मुख्य न्यायधीश थे।
1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
2005 – श्‍याम लाल यादव, भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे।
2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।
2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)।
2021 –  चौधरी अजीत सिंह – एक भारतीय राजनीतिज्ञ व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे।
2021 – मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना से निधन हुआ।
2021 – गुजरात के पूर्व वित्त मंत्री श्री प्रतापभाई शाह का आकस्मिक निधन हुआ।
2021 – उर्दू समीक्षक, लेखक और कवि प्रोफेसर शमीम हनफ़ी का नई दिल्‍ली में निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी चित्रकार जॉर्ज पेरेज़ (67) का निधन हुआ।
2023 – संघीय संचार आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके अमेरिकी वकील न्यूटन नॉर्मन माइनो (97) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल पिचर विदा रोशेल ब्लू जूनियर (73) का निधन हुआ।
2023 – बेक्स आर्ट्स ट्रायो के सह-संस्थापक पियानोवादक मेनाहेम प्रेसलर (98) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश-अमेरिकी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्यूडी डेवलिन (88) का निधन हुआ।

*6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती।
🌟 लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती।
🌟 श्री लल थनहवला जयन्ती।
🌟 राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय आहार निषेध दिवस (International No Diet Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.