Rohtak: 9वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत; इलाके में सनसनी

रोहतक के डीघल गांव में 14 वर्षीय जनक ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर जान दी। पिता गृह मंत्रालय में कार्यरत हैं। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी।

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक 8-9 कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम डीघल गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान 14 वर्षीय जनक के रुप में हुई जो कि 9वीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक बच्चे के पिता सतीश कुमार जो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रुप में कार्यरत है। परिवार रोहतक में रहता था। शाम को घर पर उनकी दादी और मां थे, जबकि पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं जनक ने कनपटी पर गोली मारकर अपनी जान दे दी। आनन-फानन में परिजन जनक को अस्पताल ले गए, iजहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही SP रोहतक मौके पर पहुँचे। साथ में DSP, SHO, और FSL टीम भी पहुंची। वहीं इस घटना से परिवार गहरे सदमे है। परिजनों ने बताया कि उनको नहीं पता क्यों जनक ने रिवाॅल्वर से गोली मारकर जान दी है। अभी तक घटना की वजह पता नहीं लग पाई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.