Ghaziabad: MMG अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो भाइयों और चाचा पर हमला, कड़े से मारकर किया लहूलुहान
गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में खूनी संघर्ष! अर्थला के सतेंद्र, उनके भाई और चाचा पर मोहल्ले के युवकों ने कड़े से किया हमला। नगर कोतवाली में FIR दर्ज।
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे दो भाइयों और उनके चाचा पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर मोहल्ले के कुछ युवकों ने कड़े से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद तथा अन्य ज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद के अर्थला स्थित संजय कॉलोनी निवासी सतेंद्र ने नगर कोतवाली में शिकायत की है।