गाजियाबाद: गर्मी का कहर, मंदिरों-मस्जिदों और बाजारों में लगेंगे वाटर कूलर

गाजियाबाद CDO कुमार सौरभ ने पंचायतों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में वाटर कूलर व RO लगाने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी में पशुओं के लिए भी होगा पानी का इंतजाम।

गाजियाबाद । भीषण गर्मी व लू को देखते हुए पंचायतों में मंदिर, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं बाजारों में वाटर कूलर लगाने व खराब वाटर कूलरों की मरम्मत कराने के सीडीओ ने निर्देश दिए। सोमवार में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने पंचायत विभाग के साथ बैठक की। इस दौरान सीडीओ ने गर्मी को देखते हुए आम लोगों सहित पशुओं के लिए पानी के इंतजाम करने के पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि पंचायतों में धार्मिक स्थलों सहित बाजारों में पानी के लिए आरओ लगाए जाए। वहीं पर जहां पर हैंडपंप खराब हैं वहां पर हैंडपंप ठीक कराए जाए।

सीडीओ ने पंचायती राज अधिकारी को राज्य वित्त से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में सीडीओ ने मातृभूमि योजना के अंतर्गत लाइब्रेरी, खेल मैदान, ओपन जिम एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के कार्य के लिए पंचायत में कार्य कर रहे पंचायत सहायकों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.