नोएडा: सोरखा में ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

नोएडा के सोरखा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से 16 वर्षीय अनूप की मौत। मां का आरोप—ठेकेदार जबरन थमाता था ट्रैक्टर। पुलिस ने ठेकेदार हरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया।

नोएडा । सोरखा गांव के पुस्ता रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। उसकी मां ने ठेकेदार पर बेटे को जबरन ट्रैक्टर थमाने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। बदायूं के सलावतपुर गांव निवासी गुड्डो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनूप ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव के ठेकेदार हरेंद्र के पास तीन माह से बेलदारी का काम कर रहा था। हरेंद्र बेलदारी कराने के अलावा उसके हाथ में ट्रैक्टर भी दे देता था, जबकि अनूप के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। अनूप रविवार को ट्रैक्टर को सोरखा गांव में पुस्ता रोड पर ले गया था।

वहां पर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया। अनूप ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस जल्द ही नामजद आरोपी को दबोचने का दावा कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.