नोएडा के सुपरनोवा में 7 साल बाद फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू: खरीदारों को मिली बड़ी राहत

नोएडा सेक्टर-94 के सुपरनोवा में 7 साल बाद फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू; साथ ही जेपी विशटाउन परियोजनाओं की जांच 15 दिसंबर तक बढ़ी।

नोएडा सेक्टर-94 में बनी सुपरनोवा परियोजना में करीब सात वर्ष बाद फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। करीब एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण को बिना बकाया लिए रजिस्ट्री शुरू कराने के आदेश दिए थे।

🏗️ उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत में अटकी थी रजिस्ट्री

सुपरनोवा दिल्ली–NCR की ही नहीं बल्कि उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत है। इस परियोजना में नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावर में बने फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हुई है। इस परियोजना के 497 फ्लैट की रजिस्ट्री होनी है। दिवालिया प्रक्रिया के चलते वर्ष 2019 से फ्लैटों की रजिस्ट्री अटकी हुई थी। दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण को बिना बकाया लिए फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू करने और अधिभोग प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया था। ऐसे में करीब सात साल के इंतजार के बाद खरीदारों को राहत मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि सुपरनोवा में सबसे ऊंचा टावर एस्पायरा 72 मंजिल प्रस्तावित है, जिसमें से 70 मंजिल तक बन चुकी हैं। इस परियोजना पर प्राधिकरण के करीब 3752 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस परियोजना में करीब 1200 फ्लैट बनने प्रस्तावित हैं, बाकी दुकानें और ऑफिस हैं। अभी तैयार 582 में से 497 फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। यह परियोजना चार फेज में पूरी होनी थी, लेकिन अब तक पहले और दूसरे फेज का काम भी पूरा नहीं हो सका है।

🔑 फ्लैट खरीदारों को मिली राहत

सुपरनोवा की AOA के सलाहकार नरेश कुमार नंदवानी ने बताया कि रिटायर होने के बाद उन्होंने वर्ष 2019 में यहां फ्लैट खरीदा था। उसके बाद से रजिस्ट्री के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। करीब सात साल के संघर्ष के बाद आखिरकार अब रजिस्ट्री शुरू हो सकी है।

📝 समिति की NOC के बाद पूरी होगी प्रक्रिया

रजिस्ट्री किन फ्लैट वालों की होगी, इसके लिए सुपरनोवा की बनी समिति की ओर से नाम प्राधिकरण को दिए गए हैं। उन्हीं की फ्लैट की रजिस्ट्री होगी। बताया जाता है कि अभी समिति ने करीब 30 फ्लैट के लिए NOC दी है।

🔍 जेपी विशटाउन की जांच अगले महीने तक पूरी हो सकेगी

वहीं नोएडा के जेपी विशटाउन से जुड़ी परियोजनाओं की जांच अब 15 दिसंबर तक पूरी होगी। शासन ने जांच पूरी करने के लिए मांगे गए अतिरिक्त समय को मंजूरी दे दी है। पहले यह जांच इसी महीने पूरी करनी थी। इस बीच जांच समिति एक बार फिर से दो बार जाकर परियोजना स्थल पर जांच करेगी। परियोजना के फ्लैट खरीदारों की शिकायत पर शासन ने प्राधिकरण के OSD संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने मौके पर जाकर खरीदारों की शिकायतों का ब्योरा इकट्ठा किया था। काफी संख्या में खरीदारों ने प्राधिकरण दफ्तर पहुंचकर भी जानकारी दी थी। इस बारे में जांच समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर तक जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.