पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 27 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 27 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 मई 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 06:24 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 05:57 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* विष्टि – 06:24 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* व्यतीपात – 27:24 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:11
*🌙चन्द्रोदय-* 15:46
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 19:00 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 14:01
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार वार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी एकादशी 06:24 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , पुरुषोत्तमा कमला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , एकादशी तिथि की वृद्धि , श्रीश्यामबाबा जागरण , नौतपा जारी , विघ्नकारक भद्रा 06:23 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग , राजयोग , व्यतीपात पुण्यम् , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 05:27 तक , हज यात्रा जारी (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, महर्षि श्री अचलाराम जी महाराज (सोजत रोड) की पुण्यतिथि (निर्वाण दिवस , नवलपंथ) , मेला मुरारीदेवी जारी (सरकाघाट हि.प्र.) , पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि , श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित) व श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस (129वाँ , हरवर्ष 27 मई को)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी द्वादशी 06:24 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , नौतपा जारी , श्रीश्यामबाबा द्वादशी , प्रदोष व्रत , वीर सावरकर जयंती , बकरीद / ईद-उल-जुहा (मु.)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यः पठति लिखति पश्यति*
*परिपृच्छति पंडितान् उपाश्रयति ।*
*तस्य दिवाकरकिरणैः*
*नलिनीदलमिव विस्तारिता बुद्धिः॥*
*भावार्थ👉*
_जो पढ़ता है, लिखता है, देखता है, प्रश्न पूछता है, बुद्धिमानों का आश्रय लेता है, उसकी बुद्धि उसी प्रकार बढ़ती है जैसे कि सूर्य किरणों से कमल की पंखुड़ियाँ ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 मई 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। धार्मिक क्षेत्र में आज आप आकर्षण का केंद्र रह सकते हैं। सम्पदा बढाने का भी अवसर मिलेगा। फोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है , जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। थकान दूर करने का समय मिलेगा। बच्चों का ध्यान रख पाएंगे व उनको कुछ नया करवाएंगे । कुछ दिन से चली आ रही तकलीफ से राहत मिलेगी। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूर रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀ अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर की उम्मीद है । विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है । शुभ रंग सफ़ेद है। आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं तो आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा । आज के दिन आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी । ये मेहनत आपके उच्च अधिकारीयों को दिखेगी जो की आपके आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ आज अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें | छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा ।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी ǀ आप एक ही साथ कई चीजों के बारे में चिंतित हैं ǀ धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें, शारीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी । आपकी आँखों में दर्द हो सकता है इसलिए आँखों को अच्छी प्रकार धोएं और ज्यादातर समय सोने की कोशिश करें ǀ आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है ǀअगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें, आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी ǀ आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी ǀ सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नहीं है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है | इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है | असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें | इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें | नए रोजगार के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है ǀ ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी ǀ आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे ǀ आपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे ǀ हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें | एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है । उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे , उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें, आपको सफलता मिलनी तय है ǀ दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे ǀ अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें ǀसबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा ǀ आज का दिन आपके लिए कुछ अजीब सा रहेगा ǀ ऐसी कुछ घटनाएँ भी घट सकती हैं जिनके होने की आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी ǀ यह महत्वपूर्ण रहेगा कि आप गृहों की स्थिति का ध्यान रखते हुए यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा मे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं ǀजीवन के इस मोड़ पर सही रास्ते का चुनाव कर पाना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है ǀ

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी आपकी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी इससे बचने का प्रयास करें अति आवश्यक होने पर पक्षपात से बचे अन्यथा बैठे बिठाये दुश्मनी होगी। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर मे सुख शांति रहेगी बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन अनदेखी करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लोगो को आपका काम पसंद नही आएगा लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य मे टांग अडायेंगे जिससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी आज दिन विषम रहेगा छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर मे भी आज किसी न किसी से कहा सुनी होगी महिलाए शकि मिजाज रहने पर बात बात में खोट देखेंगी बेतुकी बातो से बचे अन्यथा  बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी आज नरम-गर्म रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके मन मे काफी उलझने रहेंगी कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी । एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा फिर भी मध्यान तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है लेकिन आपके पीछे से आपकी बड़ाई ही करेंगे इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर आज जरूर संतोष होगा। प्रेमी से बात हो सकती हैं। यात्रा की योजना बनेगी आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी।
1717 – स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया।
1799 – विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा।
1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1856 – डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया।
1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में आये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया।
1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।
1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।
1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 – कॉपीराइट बिल पारित
1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया।
1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1999 – बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
1999 – विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
1999 – सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 – इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 – भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन – अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
2019 – फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया।
2019 – छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम।
2020 – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि आरोग्‍य सेतु कोरोना रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने वाला दुनिया का सबसे बडा एप बना।
2020 – भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।
2021 – भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ।
2022 – लद्दाख में नुब्रा घाटी में तुरतुक के पास में एक वाहन दुर्घटना में सेना के 7 जवानों की मौत और 19 घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव- भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।
2022 – 1971 युद्ध के शहीदों के प्रतीक इन्वर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ले जाया गया व स्थापित किया गया।
2023 – तेलंगाना के हैदराबाद के परेड ग्राउंड (सिकंदराबाद) में योग महोत्सव में 50 हजार लोगों ने भाग लिया।
2023 – नीति आयोग ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नए सम्मेलन केंद्र में शासी परिषद की 8वीं बैठक का आयोजन किया।
2024 – “ऑलिव ग्रीन – गोइंग ग्रीन” के तहत भारतीय सेना को पहली हाइड्रोजन बस सौंपी गई।
2025 – पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड बाईपास पर ब्लास्ट, एक की मौत, बम उठाने आए व्यक्ति के चीथड़े उड़े , एक अन्य घायल।
2025 – बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुए, कई इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।

*27 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1332 – अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म।
1894 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1928 – बिपिन चन्द्र – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1931 – ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरुप, एक मलयाली कवि और गीतकार थे।
1938 – भालचंद्र नेमाडे भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद।
1954 – हेमन्त जोशी जनसंचार और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर व फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक।
1957 – नितिन गडकरी – भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता।
1962 – रवि शास्त्री – प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1980 – मुकेश छाबरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय कास्टिंग डायरेक्टर व अभिनेता ।
1985 – चिराग जैन – एक भारतीय कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक।
2003 – ट्रीसा जॉली एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।

*27 मई को हुए निधन👉*

1919 – कंदुकूरी वीरेशलिंगम – तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।
1935 – रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1964 – जवाहरलाल नेहरू – भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)।
1983 – सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1986 – अजॉय कुमार मुखर्जी – एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चौथे और छठे मुख्यमंत्री के रूप में तीन छोटे कार्यकाल दिए।
1994 – लक्ष्मणशास्त्री बाळाजी जोशी- एक संस्कृतवादी, वैदिक विद्वान, विचारक और महाराष्ट्र राज्य से मराठी लेखक थे।
2009 – लोकनाथ मिश्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ व अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल भी रहे।
2016 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
2019 – बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ।
2020 – पद्म श्री से सम्मानित, प्रख्यात उर्दू व्यंग्यकार मुजतबा हुसैन का निधन।
2021 – संगीत रचयिता विलियम साइडमैन (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी बिल वाल्टन (71) का निधन हुआ।

*27 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 महर्षि श्री अचलाराम जी महाराज (सोजत रोड) की पुण्यतिथि (निर्वाण दिवस , नवलपंथ)।
🌟 मेला मुरारीदेवी जारी (सरकाघाट हि.प्र.)।
🌟 पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि।
🌟 श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस।
🌟 श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित)।
🌟 श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस (129वाँ , हरवर्ष 27 मई को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.