गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौत

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक शैलेंद्र की मौत। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

गाजियाबाद । मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बुलंदशहर के गांव सूरजपुर निवासी सौरभ राघव ने बताया कि उनका भाई शैलेंद्र सिंह राघव 21 मई की रात पिकअप वाहन में सामान भरकर मेरठ जा रहे थे। डासना टोल पार करने के कुछ किलोमीटर आगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर उन्होंने वाहन रोका और नीचे उतर गए। इसी दौरान पीछे से आए किसी वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि 26 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.