गौतमबुद्ध नगर: नीति खंड में कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल
गौतमबुद्ध नगर के नीति खंड में गलत दिशा से आ रही कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर। हादसे में छपरौला निवासी बुजुर्ग महिला ऊषा ढोंढियाल गंभीर घायल। पुलिस जांच जारी।
गौतमबुद्ध नगर के छपरौला में रहने वाले नितिन ढोंढियाल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां ऊषा ढोंढियाल 23 मई को पारिवार के कार्यक्रम में शामिल होने नीति खंड तीन में गई थी। वहां से दोपहर में उनकी मां और पत्नी खरीदारी करने के लिए ई-रिक्शा से बाजार जा रही थी। रास्ते में गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही काले रंग की कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।