चरखी दादरी: समसपुर में नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा; हर्ष छिक्कारा ने दिया समर्थन
चरखी दादरी के गांव समसपुर में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का धरना। समाजसेवी हर्ष छिक्कारा ने सरकार की नीतियों को घेरा और नशे के नेटवर्क को खत्म करने की मांग की।
चरखी दादरी। गांव समसपुर में नशे के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए रविवार को समाजसेवी हर्ष छिक्कारा पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने और गांव में शांतिपूर्ण माहौल बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कभी दूध-दही और भाईचारे की संस्कृति के लिए जाना जाता था लेकिन आज नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक पहुंच चुका है। छोटे गांवों में भी नशे के कारोबारियों की सक्रियता बढ़ने से सामाजिक ताना-बाना कमजोर हुआ है और परिवारों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।